विज्ञापन

बेटे के करियर में दखल नहीं देते आमिर खान, बोले- जुनैद अपनी शर्तों पर आगे बढ़े

Aamir Khan News: ​जुनैद की स्क्रिप्ट न पढ़ने के बारे में बात करते हुए, आमिर ने खुलासा किया कि नहीं, मैं जुनैद की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ता. वह नहीं चाहते कि मैं उनके करियर में दखल दूं. वह थिएटर सीखने लॉस एंजिल्स गए.

बेटे के करियर में दखल नहीं देते आमिर खान, बोले- जुनैद अपनी शर्तों पर आगे बढ़े
bollywood news

Aamir Khan News: आमिर खान प्रोडक्शन्स की फिल्म एक दिन (Ek Din) जिसमें जुनैद खान (Junaid Khan) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) हैं, हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई है. फिल्म के दौरान, आमिर ने इस बारे में बात की कि कैसे जुनैद ने उनकी मदद लिए बिना इंडस्ट्री में अपनी राह बनाई है. उन्होंने बताया कि कैसे जुनैद ने ट्रेनिंग ली, खुद ऑडिशन दिए और अपनी शर्तों पर आगे बढ़े. आमिर ने यह भी बताया कि जुनैद एक व्यक्ति के रूप में कितने अलग हैं और समय के साथ उनका रिश्ता कैसे बदला है. उन्होंने आगे कहा कि अपने बेटे को गले लगाना, भले ही वह अब बड़े हो गए हैं, उन्हें बहुत सुकून और मानसिक शांति देता है.

'जुनैद की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ता'

​जुनैद की स्क्रिप्ट न पढ़ने के बारे में बात करते हुए, आमिर ने खुलासा किया कि नहीं, मैं जुनैद की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ता. वह नहीं चाहते कि मैं उनके करियर में दखल दूं. वह थिएटर सीखने लॉस एंजिल्स गए. उन्होंने वहां दो साल पढ़ाई की और एक साल तक नाटक (plays) किए. फिर वह वापस आ गए और बॉम्बे में एक थिएटर शुरू किया. वह कास्टिंग डायरेक्टर्स के पास ऑडिशन के लिए जाते थे. उस समय, किसी को नहीं पता था कि वह मेरे बेटे हैं. उन्होंने किसी को नहीं बताया, और मैंने भी किसी को नहीं बताया. आमिर ने शेयर किया कि उन्हें जुनैद के डेब्यू प्रोजेक्ट के बारे में कैसे पता चला खैर, एक दिन मेरे पास आदि चोपड़ा (आदित्य चोपड़ा) का फोन आया. उन्होंने कहा कि वह जुनैद को फिल्म 'महाराज' में ले रहे हैं. मुझे इस फिल्म के बारे में बाहर से पता चला. उसने अच्छा काम किया तो उसने अपना करियर खुद बनाया है.

​'कोई मदद नहीं ली'

उन्होंने शेयर किया कि जुनैद इंसान के तौर पर कितने अलग हैं, जिन्होंने उनसे कभी कोई मदद नहीं ली. वह बोले कि सच कहूं तो, एक पिता के तौर पर, उसने मुझे कुछ नहीं करने दिया. उसने मुझसे कभी कुछ नहीं लिया. मैंने उसे कई बार कार खरीदने के लिए कहा है. यह बहुत अजीब बात है कि मैं हमेशा अपने बच्चों को गले लगाता हूं. जैसे हम घर पर सोफे या बेड पर बैठे होते हैं तो मैं आइरा, जुनैद और आजाद को कसकर गले लगाता हूं. जब वह छोटा था, तब यह आसान था, लेकिन अब वह 6 फीट 2 इंच का है. लेकिन आज भी, जब मैं उसे कसकर गले लगाता हूं और उसका सिर अपनी छाती पर रखता हूं, तो मैं बता नहीं सकता कि मुझे कितना सुकून मिलता है. ​जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई है जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दर्शक फिल्म के ताजा वाइब और लीड जोड़ी की नेचुरल और दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री को बहुत पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Ravi Kishan Exclusive: 'बंगाल हुआ भय मुक्त, अब लाखों-करोड़ों की योजनाएं आएंगे..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com