विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

जैकलिन फर्नांडीज, एकता कपूर सहित तमाम एक्ट्रेस पहुंचीं महाकाल बाबा के दर

Mahakaleshwar: कपूर टीम के साथ मंगलनाथ मंदिर भी पहुंचकर विशेष पूजा कर यहां भी 'रागिनी एमएमएस 3’ और ‘लॉक अप’ की सफलता  प्रार्थना की. यहां पुजारी ने बताया मंगलनाथ को मंगल ग्रह का अधिपति माना जाता है.

जैकलिन फर्नांडीज, एकता कपूर सहित तमाम एक्ट्रेस पहुंचीं महाकाल बाबा के दर
bollywood news

Mahakaleshwar: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) सहित पांच एक्ट्रेस बीते दिन महाकाल बाबा के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचीं. बता दें, जल्द ही नेटफ्लिक्स पर 'रागिनी एमएमएस 3' और 'लॉकअप' शो आने वाला है. इनकी सफलता के लिए एकता कपूर बाबा के पास मनोकामना लेकर आईं. 12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि का महोत्सव चल रहा है पर्व को देखते हुए देश नामी नेता अभिनेता अभिनेत्रियां बाबा का आशीर्वाद लेने आ रही है. इसी कड़ी में रविवार को फिल्म ओर सीरियल निर्माता एकता कपूर एक्ट्रेस टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव के साथ मंदिर पहुंचीं

मंगलनाथ में विशेष पूजा

कपूर टीम के साथ मंगलनाथ मंदिर भी पहुंचकर विशेष पूजा कर यहां भी 'रागिनी एमएमएस 3' और ‘लॉक अप' की सफलता प्रार्थना की. यहां पुजारी ने बताया मंगलनाथ को मंगल ग्रह का अधिपति माना जाता है. यहां दर्शन और पूजा से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. इसी विश्वास के साथ लोग यहां आते हैं. एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस भी रविवार को उज्जैन पहुंचीं. मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान किया गया. जैकलिन ने बाबा महाकाल से देश में सुख-शांति की कामना की.

सेलिब्रिटीज पहले भी

इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु उन्हें देखने के लिए खुश दिखे. इनके अलावा काफी सेलिब्रिटीज पहले भी महाकाल बाबा के दर्शन करने के लिए आ चुके हैं. जिनमें गोविंदा, हेमा मालिनी सारा अली खान जैसे तमाम एक्टर्स का नाम शामिल है. महाकाल बाबा के दर्शन करने के लिए कोई ना कोई बड़ा सेलिब्रिटी आता ही रहता है. बता दें, काफी राजनेता भी महाकाल बाबा से अपनी मन्नत मांगने के लिए आ चुके हैं. 

यह भी पढ़ें :मृणाल ठाकुर ने ‘वध 2' की सराहना की, कहा- ‘हर छोटे से छोटे पहलू में..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close