विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2026

मृणाल ठाकुर ने ‘वध 2’ की सराहना की, कहा- ‘हर छोटे से छोटे पहलू में..'

Vadh 2 Latest: मजबूत और कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को लगातार सपोर्ट करने वाली मृणाल ने कलाकारों और क्रू के समर्पण और हुनर की प्रशंसा की. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वध 2 की पूरी टीम को बधाई.

मृणाल ठाकुर ने ‘वध 2’ की सराहना की, कहा- ‘हर छोटे से छोटे पहलू में..'
bollywood news

Vadh 2 Latest: मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने नीना गुप्ता (Neena Gupta) और संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) अभिनीत फिल्म वध 2 (Vadh 2) की टीम के लिए अपना समर्थन और सराहना जताई है. फिल्म के आज रिलीज होने के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा करते हुए फिल्म के अभिनय और पूरी टीम की मेहनत की तारीफ की.

समर्पण और हुनर की प्रशंसा की

मजबूत और कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को लगातार सपोर्ट करने वाली मृणाल ने कलाकारों और क्रू के समर्पण और हुनर की प्रशंसा की. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वध 2 की पूरी टीम को बधाई. सभी परफॉर्मेंस शानदार थीं और हर एक डिटेल में यह साफ़ दिखता है कि कितना दिल और मेहनत लगी है. कल रिलीज़ हो रही है दोस्तों… जरूर देखिए. 'वध 2' समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म वध का सीक्वल है, जिसे उसकी दमदार कहानी और खास तौर पर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के जबरदस्त अभिनय के लिए खूब सराहा गया था. जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित और लव रंजन व अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म एक स्पिरिचुअल सीक्वल है, जो 2026 की सबसे चर्चित और  रिलीज में से एक बन चुकी है.

प्रीमियर के दौरान जबरदस्त तालियां 

फिल्म को 2025 में हुए 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में गाला प्रीमियर के दौरान जबरदस्त तालियां मिली थीं, जिसने एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता को भारतीय सिनेमा के सशक्त स्तंभ के रूप में स्थापित किया. 'वध 2' लव फिल्म्स की प्रस्तुति है, जिसे जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है. फ़िल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

यह भी पढ़ें : खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं निक्की तंबोली, जानें क्यों ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close