विज्ञापन

Exclusive: एक्शन डायरेक्टर ने लगाए मोनालिसा पर गंभीर आरोप, खोले राज

Yamin Khan With NDTV: एक्शन डायरेक्टर ने कहा कि मोनालिसा के मां- पिता ने मोनालिसा को सपोर्ट किया. मां-बाप सबसे बड़ा खुदा होता है. जिसने तुम्हें पैदा किया, दर्जा उनको ही मिलना चाहिए.

Exclusive: एक्शन डायरेक्टर ने लगाए मोनालिसा पर गंभीर आरोप, खोले राज
bollywood news

Yamin Khan With NDTV: इन दिनों महाकुंभ से प्रसिद्ध हुई मोनालिसा (Monalisa) और फरमान खान (Farman Khan) की शादी का मुद्दा हर किसी के जुबान पर है. बीते दिनों मोनालिसा ने फरमान से शादी कर ली. इसके बाद मोनालिसा, सनोज मिश्रा और अपने परिवार के विरोध में खुलकर सामने आ गई हैं. जहां आम लोग भी मोनालिसा के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर (The Diary of Manipur) के एक्शन डायरेक्टर यामीन खान (Yamin Khan) ने मोनालिसा के बारे में काफी खुलासे किए हैं.

एक्शन डायरेक्टर ने किए खुलासे

एक्शन डायरेक्टर ने कहा कि मोनालिसा के मां- पिता ने मोनालिसा को सपोर्ट किया. मां-बाप सबसे बड़ा खुदा होता है. जिसने तुम्हें पैदा किया, दर्जा उनको ही मिलना चाहिए. दूसरा दर्जा गुरु का होता है, वह गुरु सनोज मिश्रा हैं. सनोज मिश्रा ने उनके घर में बैठकर मोनालिसा को काफी कुछ समझाया और सिखाया. फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बताया, सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को तराशा है. एक्शन डायरेक्टर ने आगे कहा कि कोई कुछ भी कह सकता है. यह आदमी की जुबान है, वह कुछ भी बोल सकती है. मैंने अपनी आंखों से जो देखा, वो मैं बता सकता हूं. जब भी सरोज मिश्रा, मोनालिसा को ट्रेनिंग देते थे, उस समय वहां खड़े लोगों को भी बहुत कुछ सीखने के लिए मिलता था. मेरे बारे में भी काफी कुछ सुनने के लिए आया कि मैं मोनालिसा को कुछ नहीं सिखा सकता. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हमने मोनालिसा को वहां तक पहुंचा दिया था कि वह डायलॉग बोलने लगी थी.

क्या रिलीज होगी फिल्म? 

बता दें, मोनालिसा द डायरी ऑफ मणिपुर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थीं. लेकिन अब फिल्म का रिलीज हो पाना काफी मुश्किल लग रहा है. क्योंकि यह फिल्म धर्मांतरण किया पर आधारित थी. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि मोनालिसा का बॉलीवुड करियर का क्या होता है.

यह भी पढ़ें : Exclusive: रणबीर कपूर की 'रामायणम्' में क्या होगा खास? फिल्म की टीम ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com