विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2026

Exclusive: रणबीर कपूर की 'रामायणम्' में क्या होगा खास? फिल्म की टीम ने बताया

Ramayana Latest: फिल्म की मार्केटिंग टीम की सदस्य सरिस्का ने बताया कि यह पहली बार भोपाल में हो रहा है कि हमने इस फिल्म का फर्स्ट लुक यहां रिलीज किया. भोपाल के अलावा भारत के और तमाम शहरों में भी फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है.

Exclusive: रणबीर कपूर की 'रामायणम्' में क्या होगा खास? फिल्म की टीम ने बताया
bollywood news

Ramayana Latest: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायणम् (Ramayana) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज इस फिल्म का फर्स्ट लुक भारत के तमाम शहरों में रिलीज किया गया, जिसमें भोपाल का नाम शामिल है. आज भोपाल में फिल्म का फर्स्ट लुक बड़े धूमधाम से रिलीज किया गया. जिसमें रणबीर कपूर के फैंस मौजूद रहे. फर्स्ट लुक रिलीज के समय फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज भी मिले.अब लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि रणबीर कपूर की इस फिल्म में दर्शकों को नया क्या दिखने वाला है. इस बात को लेकर फिल्म की मार्केटिंग टीम ने काफी कुछ खुलासा किया.

मार्केटिंग टीम ने ये कहा

फिल्म की मार्केटिंग टीम की सदस्य सरिस्का ने बताया कि यह पहली बार भोपाल में हो रहा है कि हमने इस फिल्म का फर्स्ट लुक यहां रिलीज किया. भोपाल के अलावा भारत के और तमाम शहरों में भी फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है. रणबीर कपूर एक शानदार एक्टर हैं. इस फिल्म में वह भगवान राम के किरदार में काफी अच्छे दिख रहे हैं. मुझे लग रहा है कि दर्शकों को फिल्म पागल कर देगी. यह भी हो सकता है कि अगले इवेंट में फिल्म की कास्ट जैसे रणबीर कपूर, सई पल्लवी भी नजर आ सकते हैं. वह भी जल्द ही लोगों को पता चल जाएगा.

क्या फिल्म तीन पार्ट में आएगी? 

मार्केटिंग सदस्य ने फिल्म के तीन पार्ट के बारे में कहा कि अभी तो फिल्म के रिलीज होने से पहले ऑडियंस अंदाजा लगा रही है. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले हम कुछ भी नहीं बता सकते. आपको भी यह जानने के लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा. फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कहा कि फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढ़ें : भोपाल में रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायणम्' का फर्स्ट लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com