विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2024

Bollywood News : शाहिद-कृति की फिल्म का है मिला-जुला रिस्पॉन्स, जानिए अब तक की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Shahid-Kriti's film : शाहिद और कृति की इस फिल्म को रिलीज हुए चार दिन से ज्यादा हो गए हैं. वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

Bollywood News : शाहिद-कृति की फिल्म का है मिला-जुला रिस्पॉन्स, जानिए अब तक की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Shahid-Kriti's film: फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का दर्शक तब से रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे, जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था. फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की लव केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. हालांकि फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन से ज्यादा हो गए हैं. आज हम बताएंगे कि अभी तक इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

ये भी पढ़ें : NDTV Interview: 'भक्षक' एक्ट्रेस साई ताम्हणकर ने कहा- बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं भूमि पेडनेकर

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन यह रहा

शाहिद और कृति की इस फिल्म को रिलीज हुए चार दिन से ज्यादा हो गए हैं. वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं शनिवार को फिल्म का 9.65 करोड़ रुपए कलेक्शन रहा. रविवार को कमाई में उछाल आया, फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपए की कमाई की. अगर दूसरे हफ्ते सोमवार की बात करें तो इस फिल्म ने से 3.65 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसी तरीके से फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में लगभग 34.60 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है.

मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है

शाहिद-कृति की इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. वहीं लोगों को इन दोनों एक्टर्स की लव केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है. दूसरी तरफ लोग फिल्म की स्टोरी को लेकर अलग-अलग बातें कर रहे हैं. हालांकि फिल्म के कलेक्शन को लेकर जो उम्मीद जताई जा रही थी. वह कलेक्शन अभी तक नहीं हो पाया है.

धर्मेंद्र भी आए हैं नजर

इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र (Dharmendre) भी नजर आए हैं. धर्मेंद्र का काम भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें : NDTV Interview: वेब सीरीज मिर्जापुर की एक्ट्रेस रसिका ने कहा- भोपाल आऊंगी तो वहां के फूड जरूर टेस्ट करूंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com