विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2023

Bigg Boss 17 : प्रोमो में सलमान का ऐलान- दिखेगा नया रंग, इस सीजन ये सेलेब्स हो सकते हैं शामिल

बिग बॉस 17 का जो प्रोमो सामने आया है उसमें सलमान खान यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि '' अब तक आपने सिर्फ बिग बॉस की आंख देख है. लेकिन अब  दिखेंगे बिग बॉस के 3 अवतार. प्रोमों के साथ चैनल ने कैप्शन में लिखा है इस बार बिग बॉस दिखाएगा एक अलग रंग, जिसे देखकर रह जाएंगे आप सब दंग.

Bigg Boss 17 : प्रोमो में सलमान का ऐलान- दिखेगा नया रंग, इस सीजन ये सेलेब्स हो सकते हैं शामिल

विवादों में रहने वाला रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर कई लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. हाल ही में बिग बॉस सीजन 17 का प्रोमो सामने आया था, जिसमें शो के होस्ट सलमान इंट्री करते हुए दिख रहे हैं. वहीं अब इस रियलिटी शो कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आई है. जिसमें कई सेलेब्रिटीज के नाम देखने को मिल रहे हैं.

प्रोमो में सलमान का नया ऐलान

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो का जो प्रोमो सामने आया है उसमें सलमान खान यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि '' अब तक आपने सिर्फ बिग बॉस की आंख देख है. लेकिन अब  दिखेंगे बिग बॉस के 3 अवतार. दिल, दिमाग और दम. अभी के लिए इतना ही प्रोमो हुआ खत्म.''

सलमान खान

सलमान खान

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की वो हसीनाएं... जो पर्दे पर बनी गैंगस्टर, रोल के बाद से हुई फेमस

प्रोमों के साथ चैनल ने कैप्शन में लिखा है इस बार बिग बॉस दिखाएगा एक अलग रंग, जिसे देखकर रह जाएंगे आप सब दंग.

बिग बॉस 17 में नजर आएंगे यह सेलिब्रिटीज

बिग बॉस 17 का पहला प्रोमो आने के बाद सलमान खान के चाहने वालों में शो को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. वहीं ऐसी खबरें हैं कि इस बार शो में जो सेलिब्रिटीज दिखाई देंगे उसमें ईशा मालवीय, कंवर ढिल्लों, एलिस कौशिक, समर्थ जुरेल, ट्विंकल अरोड़ा विवेक चौधरी और खुशी कुमार, अनुराग डोभाल और ईशा सिंह जैसे नाम शामिल हैं.

बिग बॉस ने बिगाड़ा इनका करियर

वैसे तो जो सेलेब्रिटी बिग बॉस के घर में जाता है, उसका बॉलीवुड में करियर बन जाता है. इस लिस्ट में सनी लियोन और शहनाज गिल जैसे नाम हैं. वहीं कई सेलेब्रिटीज ऐसे भी हैं जिनका बिग बॉस के घर में जाने के बाद करियर बर्बाद हो गया. इस सूची में कोईना मित्रा, शिल्पा शिंदे, कविता कौशिक, सृष्टि रोडे के अलावा और भी कई नाम हैं.

यह भी पढ़ें : हवाई एक्शन फिल्म 'तेजस' में कंगना के साथ नजर आएंगे वरुण मित्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com