विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म में 'द एवेंजर्स' जैसी फिल्म देने वाले स्टूडियो 'Weta FX' की एंट्री

Salman Khan Film: जब से सलमान खान और राज एंड डीके के सुपरहीरो फिल्म के लिए साथ आने का ऐलान हुआ है, यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स में से एक बन गया है.

सलमान खान की फिल्म में 'द एवेंजर्स' जैसी फिल्म देने वाले स्टूडियो 'Weta FX' की एंट्री
bollywood news

Salman Khan Film: राज एंड डीके द्वारा निर्देशित और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही सलमान खान (Salman Khan) की सुपरहीरो फिल्म एक बहुत बड़ा सिनेमाई तमाशा बनने वाली है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर खान इस फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर शामिल हो सकती हैं.

सबका ध्यान खींचा 

जब से सलमान खान और राज एंड डीके के सुपरहीरो फिल्म के लिए साथ आने का ऐलान हुआ है, यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स में से एक बन गया है. इस खबर ने पहले ही सबका ध्यान खींचा हुआ है और अब एक और दिलचस्प अपडेट सामने आया है: मशहूर विजुअल इफेक्ट्स कंपनी 'Weta FX' इस फिल्म का VFX संभालने के लिए बातचीत कर रही है. एक इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, मशहूर VFX कंपनी 'Weta FX' सलमान खान की राज एंड डीके के साथ आने वाली सुपरहीरो फिल्म का विजुअल इफेक्ट्स संभालने के लिए बातचीत कर रही है. यह स्टूडियो 'द एवेंजर्स', 'द बैटमैन', 'द लास्ट ऑफ अस' और 'मून नाइट' जैसे ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में अपने बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है, जिससे यह साफ है कि फिल्म का विजुअल स्केल बहुत बड़ा होने वाला है.

ग्लोबल ऑडियंस

मेकर्स बड़े लेवल की तैयारी कर रहे हैं और उनका पूरा ध्यान इसे ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने पर है. अगर यह कोलैबोरेशन पक्का हो जाता है, तो फिल्म एक बिल्कुल अलग ही लेवल पर पहुंच जाएगी. यह वाकई एक एक्साइटिंग अपडेट है जो फिल्म के स्केल और महत्वाकांक्षा को और बढ़ा देता है. 'द फैमिली मैन', 'फर्जी' और 'सिटाडेल: हनी बनी' जैसे सुपरहिट शोज देने के बाद, अब राज एंड डीके भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं. इंडियन एंटरटेनमेंट की इन दो बड़ी ताकतों का साथ आना वाकई इतिहास रचने वाला है.

ये भी पढ़ें: TVF की 'सपने वर्सेस एवरीवन' IMDb के वर्ल्ड टॉप 250 शोज में हुई शामिल

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close