विज्ञापन

‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5' के साथ वापसी, ‘इंडिया वाला डांस’ का जश्न मनाएगा जज पैनल

India's Best Dancer Latest: बेहतरीन मिश्रण के साथ, यह जज पैनल एक संतुलित और बेहद आकर्षक अनुभव देने का वादा करता है. हर जज अपनी अलग सोच और नजरिया लेकर आता है, जिससे प्रस्तुतियों का मूल्यांकन सिर्फ कौशल के आधार पर नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति और मौलिकता के आधार पर भी किया जाएगा.

‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5' के साथ वापसी, ‘इंडिया वाला डांस’ का जश्न मनाएगा जज पैनल
bollywood news

India's Best Dancer Latest: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया का लोकप्रिय डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 5 (India's Best Dancer 5) के साथ भव्य वापसी करने जा रहा है, जिसमें जावेद जाफरी , करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज के रूप में नजर आएंगे. यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा. एक मजबूत और प्रतिष्ठित जज पैनल के साथ, सीजन 5 ‘इंडिया वाला डांस' का जश्न मनाएगा और दर्शकों को नॉस्टैल्जिया से भर देगा. जिसमें विविध डांस फॉर्म्स को सामने लाया जाएगा, जो बॉलीवुड डांस स्टाइल्स और कुछ सबसे लोकप्रिय गीतों के साथ मेल खाते हैं. हर्ष लिम्बाचिया एक बार फिर होस्ट के रूप में वापसी करेंगे. ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' प्रतिभा, व्यक्तित्व और डांस की सच्ची भावना का उत्सव है.

आकर्षक अनुभव 

बेहतरीन मिश्रण के साथ, यह जज पैनल एक संतुलित और बेहद आकर्षक अनुभव देने का वादा करता है. हर जज अपनी अलग सोच और नजरिया लेकर आता है, जिससे प्रस्तुतियों का मूल्यांकन सिर्फ कौशल के आधार पर नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति और मौलिकता के आधार पर भी किया जाएगा. सीजन 5 देशभर के डांसर्स को एक नए अंदाज में प्रस्तुत करेगा, जहां प्रतियोगी विभिन्न डांस फॉर्म्स के माध्यम से ‘इंडिया वाला डांस' की अपनी व्याख्या पेश करेंगे. अपनी खुशी साझा करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि इस मंच पर लौटना घर वापस आने जैसा लगता है. इस मंच पर आने वाला हर डांसर अपनी आत्मा का एक हिस्सा और हमारी संस्कृति की झलक लेकर आता है और मैं एक बार फिर उनकी इस जुनून से प्रभावित होने के लिए तैयार हूं.

कुर्सी पर लौटना सही

जावेद जाफरी ने कहा कि एक दशक बाद इस कुर्सी पर लौटना सही लगता है, खासकर जब हम ‘इंडिया वाला डांस' के सार का जश्न मना रहे हैं. मैं सिर्फ परफेक्ट स्टेप्स नहीं ढूंढ रहा हूं. मैं उस कच्ची, संक्रामक ऊर्जा और अनोखी शख्सियत की तलाश में हूं, जो किसी को भी नजरें हटाने नहीं देती. गीता कपूर ने साझा किया कि इंडियाज बेस्ट डांसर का स्तर हमेशा ऊंचा होता जा रहा है, लेकिन इसकी मूल भावना ‘इंडिया वाला डांस' है, जो हम सभी को जोड़ती है. मैं ऐसे परफॉर्मर्स की तलाश में हूं, जो सिर्फ अपने पैरों से नहीं, बल्कि दिल से नाचते हैं.

ये भी पढ़ें: 'रामायणम्' के लिए रणबीर कपूर ने की जबरदस्त तैयारी, तरुण खन्ना ने किया दिलचस्प खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com