विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2026

महाकाल के दर पर पहुंचे अक्षय, टाइगर और डिंपल कपाड़िया, बाबा से की देश की तरक्की की कामना

Mahakaleshwar Latest: दर्शन के बाद अक्षय ने कहा उन्होंने बाबा महाकाल से परिवार ओर देश के लिए कामना की है. देश हमेशा अव्वल रहे ओर आगे बढ़ता रहे. बता दें, अक्षय फिल्म ओएमजी 2 की शूटिंग करने भी महाकाल आए थे.

महाकाल के दर पर पहुंचे अक्षय, टाइगर और डिंपल कपाड़िया, बाबा से की देश की तरक्की की कामना
bollywood news

Mahakaleshwar Latest: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार बॉलीवुड हस्तियां पहुंच रही है. इसी कड़ी में बुधवार को फिल्म स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी सास डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia), एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ बाबा का आशीर्वाद के दरबार में पहुंचे. मंदिर प्रबंध समिति ने बताया कि बालीवुड स्टार अक्षय, सास डिंपल ओर टाइगर के साथ भस्म आरती के बाद सुबह करीब छह बजे महाकाल मंदिर पहुंचे. यहां तीनों ने बाबा के दर्शन किए. इस दौरान मान्यतानुसार तीनों ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कही. इस दर्शन पश्चात मंदिर के सहायक प्रशासक एसएन सोनी ने उन्हें दुपट्टा उड़ाकर सत्कार किया. तीनों स्टार को देखने के लिए श्रद्धालु उत्साहित नजर आए.

देश की तरक्की की कामना 
 

दर्शन के बाद अक्षय ने कहा उन्होंने बाबा महाकाल से परिवार ओर देश के लिए कामना की है. देश हमेशा अव्वल रहे ओर आगे बढ़ता रहे. बता दें, अक्षय फिल्म ओएमजी 2 की शूटिंग करने भी महाकाल आए थे. महाकाल के दर पर एकता कपूर, सोनू सूद, मनोज वाजपेयी, सुनील शेट्टी फिल्म प्रमोशन का आशीर्वाद लेने आ चुके है. साउथ एक्ट्रेस नयनतारा श्रीवल्ली, सारा अर्जुन, सिंगर जुबिन नौटियाल, यश बॉलीवुड स्टार संजय दत्त, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर, मेधा शंकर, बाबा की शरण में पहुंचे थे. सारा अली खान, गोविंदा, रविकिशन, साउथ स्टार यश, राजपाल यादव, मनोज जोशी, शिल्पा शेट्टी, हेमा मालिनी, अनुपम खेर, रेखा, अनुराधा पौडवाल, मधुर भंडारकर, टीनू आनंद, दलजीत दोसांझ, मनोज मुंतशिर, अभिनेता उत्कर्ष शर्मा, सिंगर सुनंदा शर्मा, रंजीत,पॉप सिंगर हनी सिंह, कोरियोग्राफर रैमो डिसूजा, बिंदु दारा सिंह भी बाबा के दर पर आ चुके हैं.

राजनेताओं को भी आशीर्वाद

बाबा महाकाल के दर पर पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, मोहन भागवत, योगी आदित्य नाथ योगी, देवेन्द्र फडणवीस, हेमंत सोरेन, नितिन गडकरी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राबर्ट वाड्रा सहित विदेशों के भी कई नेता बाबा का आशिर्वाद लेने आ चूके हैं.

यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: शेखर सुमन ने खोले अपनी फिटनेस के राज, कहा- 'सदाबहार एक्टर वही है जो..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com