विज्ञापन

Exclusive Interview: शेखर सुमन ने खोले अपनी फिटनेस के राज, कहा- 'सदाबहार एक्टर वही है जो..'

Shekhar Suman With NDTV: जब शेखर सुमन से कहा कि क्या आपको हम सदाबहार एक्टर कह सकते हैं क्योंकि आज भी आप काफी फिट हैं. इस बात पर एक्टर ने कहा कि बिल्कुल आप मुझे सदाबहार कह सकते हो, सदाबहार एक्टर वही होता है जो अपने काम से प्यार करता है.

Exclusive Interview: शेखर सुमन ने खोले अपनी फिटनेस के राज, कहा- 'सदाबहार एक्टर वही है जो..'
bollywood news

Shekhar Suman With NDTV: बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) वो नाम हैं, जिसने 80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से हर किसी के दिल में एक खास जगह बनाई थी. शेखर सुमन एक शानदार एक्टर के साथ-साथ एक शानदार कॉमेडियन भी हैं. फिल्मों के अलावा शेखर सुमन छोटे पर्दे पर भी नजर आ चुके हैं. हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए एक्टर भोपाल आए. जहां उन्होंने NDTV से बात की और काफी मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए नजर आए.

फिटनेस को लेकर ये कहा

जब शेखर सुमन से कहा कि क्या आपको हम सदाबहार एक्टर कह सकते हैं क्योंकि आज भी आप काफी फिट हैं. इस बात पर एक्टर ने कहा कि बिल्कुल आप मुझे सदाबहार कह सकते हो, सदाबहार एक्टर वही होता है जो अपने काम से प्यार करता है. जो इंसान किसी भी फील्ड में हो वही सदाबहार है. इंसान सदाबहार होने के लिए ही पैदा हुआ है. जब तक आप जिंदा है, सदाबहार हैं. आप जिंदगी का एक उसूल बना लें कि जिंदगी को किसी भी दायरे में ना बांधे. अगर आप अपनी जिंदगी बांध देंगे तो आपके लिए ही कष्ट रहेगा. हमारे टाइम पर 30 साल की उम्र को बहुत ज्यादा उम्र माना जाता था. आज के समय एक्टर 80 की उम्र में भी काम कर रहे हैं.

इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर

एक्टर ने कहा कि हर अभिनेता की जिंदगी में एक मुकाम आता है. जिसमें वह सोचता है कि मुझे अब क्या करना है. अब मुझे भी खुद को एक नई तरीके से पेश करना है. मैंने सोचा अब ऐसा काम करना चाहिए जो आपकी छवि को आगे बढ़ाएं. इस साल मेरी चार फिल्में और ओटीटी पर कुछ प्रोजेक्ट्स रिलीज हो रहे हैं. जिसमें फिल्म रिपोर्टिंग लाइव है. फिल्म में परिणीति चोपड़ा मेरे साथ हैं. यह एक नेटफ्लिक्स की फिल्म है. इसके अलावा मैंने प्रकाश झा की फिल्म जनादेश पूरी की है. इसके अलावा कुछ ओटीटी शोज भी हैं.

यह भी पढ़ें :उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं जया किशोरी, नंदी हॉल में किया शिव जाप

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close