विज्ञापन

'बार्डर 2' के सफल होने पर महाकाल को धन्यवाद देने पहुंचे एक्टर सुनील शेट्टी, कहा- 'बाबा का बुलावा आया'

Suniel Shetty Latest: एक्टर शेट्टी महाकाल के परम भक्त हैं. यही वजह है कि फिल्म बार्डर 2 के रिलीज होने से पहले 21 जनवरी को फिल्म की सफलता की कामना के लिए बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे थे.

'बार्डर 2' के सफल होने पर महाकाल को धन्यवाद देने पहुंचे एक्टर सुनील शेट्टी, कहा- 'बाबा का बुलावा आया'
bollywood news

Suniel Shetty Latest: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रति बॉलीवुड-टॉलीवुड में आस्था बढ़ती जा रही हैं. यही वजह है कि बुधवार शाम प्रसिद्ध एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) महाकाल मंदिर पहुंचे ओर फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) की सफलता के लिए बाबा महाकाल को धन्यवाद दिया. सुनील शेट्टी ने कहा कि 20 दिन पहले आया था. बाबा का फिर बुलावा आ गया.

फिल्म बार्डर 2 के रिलीज होने से पहले

दरअसल एक्टर शेट्टी महाकाल के परम भक्त हैं. यही वजह है कि फिल्म बार्डर 2 के रिलीज होने से पहले 21 जनवरी को फिल्म की सफलता की कामना के लिए बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे थे. फिल्म के सफल होने पर शेट्टी मंगलवार शाम फिर बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे. यहां गर्भगृह की देहरी से उन्होंने पूजा की. मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने मंत्र कर के साथ बाबा महाकाल का दुपट्टा पहना कर आशीर्वाद दिया. उन्होने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही.

चार दिन में ये हस्तियां पहुंचीं मंदिर,

बता दें, चार दिन पहले प्रसिद्ध गायक मीका सिंह बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. वहीं रविवार को फिल्म ओर सीरियल मेकर एकता कपूर पांच एक्ट्रेस के साथ फिल्म की सफलता के लिए पहुंची थीं. प्रसिद्ध एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस भी बाबा का आशीर्वाद लेने आई थीं. इन सेलिब्रिटीज के अलावा हेमा मालिनी, गोविंदा, सुनीता आहूजा, सारा अली खान समेत तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बाबा के दर पर आ चुके हैं. जब भी कोई फिल्म की शूटिंग या फिल्म का प्रमोशन होता है तो बॉलीवुड सेलिब्रिटी सबसे पहले बाबा से उसकी सफलता की मनोकामना लेकर दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. सुनील शेट्टी को पूजा करते देख उनके फैंस काफी उत्सुक दिखाई दे रहे थे. सुनील शेट्टी हमेशा अपनी मनोकामना लेकर बाबा के दर पर आते रहते हैं.

यह भी पढ़ें : मृणाल ठाकुर ने बताया कैसे 'दो दीवाने सहर में' दिखाएगी प्यार की एक नई समझ

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close