विज्ञापन

मृणाल ठाकुर ने बताया कैसे 'दो दीवाने सहर में' दिखाएगी प्यार की एक नई समझ

Do Deewane Shaher Mein News: मृणाल के मुताबिक यह फिल्म पारंपरिक रोमांटिक कहानियों से एक कदम आगे जाती है. यह सिर्फ प्यार में पड़ने की कहानी नहीं है, बल्कि दो ऐसे लोगों की जर्नी है जो अपनी-अपनी कमजोरियों और डर के साथ एक-दूसरे से मिलते हैं.

मृणाल ठाकुर ने बताया कैसे 'दो दीवाने सहर में' दिखाएगी प्यार की एक नई समझ
bollywood news

Do Deewane Shaher Mein News: हाल ही में हुई एक मीडिया बातचीत में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने अपनी आने वाली फिल्म दो दीवाने सहर में (Do Deewane Shaher Mein) के इमोशनल पहलुओं पर खुलकर बात की. मॉडर्न लव को लेकर उनका नजरिया जितना फ्रेश है, उतना ही आज की जनरेशन से जुड़ा हुआ भी. जब उनसे पूछा गया कि फिल्म की लव स्टोरी में ऐसा क्या है जो दर्शकों को सबसे ज्यादा कनेक्ट करेगा, तो मृणाल ने बिना सोचे कहा कि इनसिक्योरिटीज.

रोमांटिक कहानियों से

मृणाल के मुताबिक यह फिल्म पारंपरिक रोमांटिक कहानियों से एक कदम आगे जाती है. यह सिर्फ प्यार में पड़ने की कहानी नहीं है, बल्कि दो ऐसे लोगों की जर्नी है जो अपनी-अपनी कमजोरियों और डर के साथ एक-दूसरे से मिलते हैं. मृणाल कहती हैं कि जब दो लोग अपनी इनसिक्योरिटीज के साथ एक-दूसरे से जुड़ते हैं, तो वो प्यार में गिरना नहीं होता, बल्कि प्यार में साथ उठना होता है. उनका मानना है कि दो दीवाने सहर में रिश्तों को उसी रूप में दिखाती है जैसे वे असल जिंदगी में होते हैं, थोड़े अधूरे, नाज़ुक और समय के साथ बदलते हुए. यह फिल्म प्यार को किसी परफेक्ट फेयरीटेल की तरह नहीं दिखाती, बल्कि इमोशनल बैगेज, आत्म-संदेह और पर्सनल ग्रोथ को भी उतनी ही ईमानदारी से अपनाती है. यही वजह है कि किरदारों के बीच का रिश्ता बहुत सच्चा और जमीन से जुड़ा हुआ लगता है.

 सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री

फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री खास तौर पर ध्यान खींचती है. दोनों ऐसे किरदार निभाते नजर आएंगे जो अभी खुद को समझने और खोजने की प्रक्रिया में हैं और रोमांटिक फिल्मों में ऐसा कम ही देखने को मिलता है. इमोशनल डेप्थ और सच्चे रोमांस के साथ यह जोड़ी साल की सबसे दिल छू लेने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बनकर उभर सकती है.

यह भी पढ़ें : 'वध 2' का क्लाइमेक्स बना क्राइम थ्रिलर जॉनर का गेम चेंजर

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close