
National Award Winner 2023: मंगलवार, 17 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award 2023) से फिल्मी जगत की कई हस्तियों को सम्मानित किया. इस समारोह में वहीदा रहमान, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से लेकर कृति सेनन और श्रेया घोषाल का सम्मानित किया गया.

National Film Awards 2023:आलिया को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपने प्रदर्शन के लिए बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.
वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दिग्गज कलाकार वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया. वहीं नेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को पुष्पा- द राइज के लिए.दिया गया. जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड इस बार दो एक्ट्रेस को दिया गया है.

वहीदा रहमान के साथ पोज देते हुए कृति सेनन और आलिया भट्ट.
आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए और कृति सेनन को मिमी के लिए दिया गया है. रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है. बता दें कि नेशनल अवॉर्ड की घोषणा सितंबर में कर दी गई थी. आलिया भट्ट और कृति सेनन समेत कई सेलेब्स इस अवॉर्ड सेरेमनी को अटेंड करने दिल्ली पहुंचे हैं.
यहां देखें लिस्ट
- बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
- बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
- बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
- बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन मराठी फिल्म (गोदावरी)
- बेस्ट फीचर फिल्म- सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
- स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
- नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द कश्मीर फाइल्स
- बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सरदार उधम सिंह
- बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
- बेस्ट कोरियोग्राफी- आरआरआर
- बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
- बेस्ट मेल सिंगर- कालभैरव