विज्ञापन

ICC T20 World Cup Champion: इंडिया फिर चैंपियन, लगातार दूसरी बार उठाई ट्रॉफी, तीसरी बार टी20 विश्वकप जीतकर रचा इतिहास

Team India Again Champion: टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाकर आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में अब तक सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया को ओर से सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 98 की साझेदारी की. संजू सैमसन ने 89 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए. तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन भी पीछे नहीं रहे. किशन ने दमदार 54 रन बनाए और शिवम दूबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाए. 

ICC T20 World Cup Champion: इंडिया फिर चैंपियन, लगातार दूसरी बार उठाई ट्रॉफी, तीसरी बार टी20 विश्वकप जीतकर रचा इतिहास
, India won third T20 World Cup title

T20 Word Cup Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाला पहला और तीसरी बार टी20 विश्वकप चैंपियन बनने वाला पहला देश बन गया है. कप्तान सुर्य कुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को रिकॉर्ड 96 रनों से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन ही आउट हो गई.

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली न्यूजीलैंड के दांव तब उल्टा पड़ गया जब भारत की सलामी जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहरा किया. अभिषेक फाइनल मुकाबले में अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए और महज 18 गेंद में 51 रन बनाए. वहीं, लगातार तीन मैचों में धुंआधार बल्लेबाजी करते आ रहे संजू सैमसन ने फाइनल मैच में भी निराश नहीं किया. संजू ने 46 गेंद में 89 रन बनाए

ये भी पढ़ें-भारत T20 का बादशाह, Final में न्यूजीलैंड को रौंदा, जश्न की तस्वीरें और वीडियो, आतिशबाजी से गूंजे शहर 

भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में बनाया सर्वाधिक 255 रन

टॉस हार बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने धुंधाधार शुरूआत करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए. यह तीसरी बार था जब टीम इंडिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मैच में 250 से अधिक रन बनाए. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में टीम इंडिया जबर्दस्त मैच खेला और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. टीम इंडिया पहली टीम बन गई है, जिसने तीसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्डकप जीतने में सफल हुई है.

लगाता दो बार आईसीसी टी20 वर्ल्डकप जीतने वाली पहली टीम बनी भारत  

गौरतलब है टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बनकर उभरी है, जिसने लगातार दो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुई है. टीम इंडिया इससे पहले साल 2024 में कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्डकप चैंपियन बनीं थी. इससे पहले टीम इंडिया 2007 में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पाकिस्तान को हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी. 

ये भी पढ़ें-Pro-Iran Slogans: ईरान के पक्ष में VIDEO बनाने वाले 4 युवक भेजे गए जेल, MP पुलिस ने हाथों में हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस

टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाकर आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में अब तक सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया को ओर से सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 98 की साझेदारी की. संजू सैमसन ने 89 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए. तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन भी पीछे नहीं रहे. किशन ने दमदार 54 रन बनाए और शिवम दूबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाए. 

संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया

 उल्लेखनीय है आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया इस बार रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है. यह पहली बार है जब किसी टीम ने घरेलू मैदान पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुई है. टीम इंडिया ने यह कारनामा कर दिखाया है. फाइनल मैच समेत लगातार तीन मैचों में तीन अर्द्धशतक बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जबकि फाइनल मैच में 4 विकेट चटकाने बूमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया है.

ये भी पढ़ें-Bhoomika Jain Success Story: बिना कोचिंग सतना की बेटी ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, तीसरे प्रयास में रचा इतिहास, हासिल की 331वीं रैंक

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close