विज्ञापन

T20 World Cup 2026: भारत की जीत के बाद देवास में हुड़दंगई, सुरक्षाबलों पर फेंके बम; फिर पुलिस ने खदेड़ा

India vs New Zealand T20 World Cup Final: मध्य प्रदेश के देवास जिले में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की जीत के बाद जश्न मनाने वाले लोगों ने जमकर हुड़दंग मचाया. आतिशबाजी के दौरान दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, और पुलिस कर्मियों पर भी पटाखे फेंके गए.

T20 World Cup 2026: भारत की जीत के बाद देवास में हुड़दंगई, सुरक्षाबलों पर फेंके बम; फिर पुलिस ने खदेड़ा

Dewas Police: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल (T20 World Cup 2026 Final) में भारत की जीत के बाद जश्न मध्य प्रदेश के देवास जिले में कुछ लोगों ने जमकर हुड़दंग मचाया. आतिशबाजी (Fire After India Win) के दौरान दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए. उन्होंने पुलिस कर्मियों पर भी पटाखे फेंके. ज्यादा हुड़दंगई बढ़ने पर पुलिस ने लाठी पटकाकर भीड़ को तितर-बितर किया.

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के अनुसार, देवास के सयाजी द्वार पर आतिशबाजी के दौरान लोगों ने QRF बल के दो जवानों ने के पास ही बम फोड़ दिया. इसके अलावा पुलिस बल के अन्य जवान भी आतिशबाजी में घायल हो गए. QRF के दो जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. सीएसपी सुमित अग्रवाल के चेहरे के पास भी जोरदार पटाखा फूटा है. इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को तितर-बितर किया.

Latest and Breaking News on NDTV

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 96 रनों से जीता मुकाबला

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आठ मार्च को भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. जहां भारतीय टीम 96 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही. लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी कीवी टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर ढेर हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत की ओर से संजू सैमसन ने एक बार फिर सर्वोच्च स्कोर वाली पारी खेली. उन्होंने 46 गेंदों में 193.47 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 247.61 की स्ट्राइक रेट से 52 और ईशान किशन ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 216.00 की स्ट्राइक रेट से 54 रनों का योगदान दिया. आखिरी के ओवरों में शिवम दुबे ने आठ गेंद में तेजी से नाबाद 26 रन बनाए.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close