विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2023

CG News: शराबी अपनी पत्नी से मांग रहा था पैसे, जीवन संगिनी ने किया इनकार तो शिक्षिका को लगा दी आग

chhattisgarh news: पूरा मामला SECL विश्रामपुर के DMQ कॉलोनी का है. जहां पर DAV स्कूल के आर्ट टीचर सागर झा और उनका परिवार रहता है. हालांकि, कुछ दिन पूर्व ही सागर झा को DAV स्कूल प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया था. बर्खास्त टीचर की पत्नी 45 वर्षीय दीप्ति झा शासकीय कर्मचारी है, जो प्राथमिक शाला शिवनन्दनपुर में पढ़ाती हैं.

CG News: शराबी अपनी पत्नी से मांग रहा था पैसे, जीवन संगिनी ने किया इनकार तो शिक्षिका को लगा दी आग

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले के विश्रामपुर DAV स्कूल से बर्खास्त शराबी शिक्षक ने बीती रात अपनी शिक्षिका पत्नी को आग लगा दी. इस दौरान वह खुद को भी आग से जलाने कोशिश की. इस घटना में घायल शिक्षिका की हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं, आरोपी पति मामूली रूप से झुलस गया है.

दरअसल, पूरा मामला SECL विश्रामपुर के DMQ कॉलोनी का है. जहां पर DAV स्कूल के आर्ट टीचर सागर झा और उनका परिवार रहता है. हालांकि, कुछ दिन पूर्व ही सागर झा को DAV स्कूल प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया था. बर्खास्त टीचर की पत्नी 45 वर्षीय दीप्ति झा शासकीय कर्मचारी है, जो प्राथमिक शाला शिवनन्दनपुर में पढ़ाती हैं.

आरोपी पति भी झुलसा

शराब पीने का आदि पति हमेशा पत्नी से मारपीट और विवाद करता था. इसी कड़ी में बीती रात आरोपी ने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये की मांग की. शिक्षिका पत्नी ने जब शराब पीने के नाम पर रुपये नहीं दी, तो पति उत्तेजित हो गया और मारपीट करने लगा. इस दौरान उसने घर मे रखे तारपीन तेल को पत्नी पर डालकर आग के हवाले कर दिया. इस दौरान वह खुद भी आग में झुलस गया.

शिक्षिका की हालत गंभीर

उधर, आग लगने के बाद शिक्षिका घर से बाहर भागी, तो तत्काल पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई. हालांकि, जब तक आग बुझ पाती शिक्षिका लगभग 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी. जहां लोगों की मदद से तत्काल विश्रामपुर अस्पताल ले जाया गया. जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देख हुए मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर कर दिया.
 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh BJP: मुख्यमंत्री का चेहरा फाइनल होने से पहले ही फॉर्म में आए रमन सिंह, अधिकारियों को दिया ये बड़ा आदेश
 

मजिस्ट्रियल दर्ज किया पीड़िता का बयान

स्थानीय थाना से जानकारी के बाद आरबी मानिकपुरी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पिलखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. यहां उन्होंने बुरी तरह झुलसी शिक्षिका दीप्ति झा का बयान दर्ज किया. इस दौरान शिक्षिका ने बताया कि शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर उसके पति ने उसके शरीर में तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी. जिससे वह बुरी तरह झुलस गई है.

ये भी पढ़ें-CG Election Results: रिक्शा चलाने वाले ईश्वर साहू बने विधायक, जानिए किस पार्टी ने और क्यों दिया था टिकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com