विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2025

सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से की मुलाकात, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा

CM Sai with Jal Shakti Mantri: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच बोधघाट परियोजना को लेकर खास चर्चा हुई है.

सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से की मुलाकात, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा
सीएम साय ने मंत्री सीआर पाटिल से की मुलाकात

Bodhghat Project Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) ने शनिवार को नई दिल्ली (New Delhi) में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल (C.R. Patil) से सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई. सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि बोधघाट परियोजना बस्तर (Bastar Bodhghat Project) की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है.

बस्तर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बोधघाट परियोजना

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र दशकों से विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है. वर्तमान सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है कि इसी क्षेत्र को नक्सल हिंसा से मुक्त कर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जाए. उन्होंने बताया कि बस्तर के लिए प्रस्तावित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना से लगभग 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और 125 मेगावाट विद्युत उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा.

नक्सल प्रभाव में आई कमी - सीएम साय

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह भी बताया कि बस्तर क्षेत्र में अब नक्सल प्रभाव में उल्लेखनीय कमी आई है और विकास कार्यों के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है. ऐसे में बोधघाट जैसी परियोजनाएं इस क्षेत्र को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में निर्माण संबंधी आवश्यक पहल करने के विषय में विस्तार से चर्चा की.

ये भी पढ़ें :- 60 KM साइकिल चलाकर कलेक्टर आदित्य पहुंचे बाढ़ प्रभावित इलाके, गांव-गांव घूमकर देखा बर्बादी का मंजर, बांटा भोजन

केंद्रीय मंत्री ने की प्रयासों की सराहना

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए परियोजना से संबंधित प्रस्तावों का शीघ्र तकनीकी परीक्षण कराने का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें :- MP पुलिस का ये अभियान ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज, ब्रिटेन की संसद में DGP को मिलेगा सम्मान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close