विज्ञापन

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय ने समझी सीएम हेल्पलाइन की प्रक्रिया, शिकायतकर्ता से कॉल पर की बात, अधिकारियों को दिए निर्देश  

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और शिकायत प्रबंधन प्रणाली प्रदेश के सभी विभागों को एक साथ जोड़ने वाला सिस्टम है. इसमें 1,200 से ज्यादा शिकायत की कैटगरी है. सीए साय ने हेल्पलाइन सेंटर की शुरुआत की इसकी प्रक्रिया को समझा और कॉल पर फरियादियों से भी बात की.

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय ने समझी सीएम हेल्पलाइन की प्रक्रिया, शिकायतकर्ता से कॉल पर की बात, अधिकारियों को दिए निर्देश  
मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले पूना राम ठाकरे से बात की.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हेल्पलाइन और शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 के काम करने के तरीके, तकनीकी इंतजामों और शिकायतों के निपटारे को करीब से जाना. इस दौरान अधिकारियों से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और लोगों को बेहतर व तय समय में सेवाएं देने के निर्देश दिए. इससे पहले सीए साय ने हेल्पलाइन सेंटर की शुरुआत की.  

Latest and Breaking News on NDTV

सीएम ने खुद की शिकायतकर्ता से बात 

मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले पूना राम ठाकरे से खुद बात की और उनका नाम, रहने की जगह व समस्या की जानकारी ली. मुख्यमंत्री को ठाकरे ने बताया कि वे रायपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने आय प्रमाण पत्र (इनकम सर्टिफिकेट) के लिए आवेदन किया था, जिसके बारे में शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्होंने हेल्पलाइन में कॉल किया है. मुख्यमंत्री ने कॉल पर ठाकरे को भरोसा दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का निपटारा हो जाएगा. इस दौरान अन्य मंत्रियों ने भी हेल्पलाइन के जरिए जुड़े लोगों से बातचीत भी की. उन्होंने नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को सुना और मामलों के तुरंत निपटारे का भरोसा दिया. लोगों ने भी अपनी समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने के लिए इस सिस्टम की तारीफ की.

MP राज्यसभा चुनाव में 'खेला', कांग्रेस के पास क्या विकल्प, 3 सीटें जीतकर BJP देगी मात या और सियासत बाकी?

1,200 से ज्यादा शिकायत की कैटगरी 

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और शिकायत प्रबंधन प्रणाली राज्य के सभी विभागों को एक साथ जोड़ने वाला सिस्टम है. इसमें 1,200 से ज्यादा शिकायत की कैटगरी और लगभग 8,000 अधिकारियों को चार प्रशासनिक स्तरों पर जोड़ा गया है. ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कई स्तर के सिस्टम के जरिए शिकायतों के समाधान की लगातार निगरानी की जाती है. मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन चलाने में लगे युवाओं से भी बातचीत की और उनके काम की जानकारी ली. इस दौरान बताया गया कि इस सिस्टम को चलाने में स्थानीय युवाओं को रोजगार के मौके दिए गए हैं, जिससे काम की क्वालिटी सुधरने के साथ-साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिला है.

सिस्टम में सुधार करने के निर्देश दिए

दौरे के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सिस्टम के तहत मौजूद एमआईएस डैशबोर्ड, शिकायत विश्लेषण (डेटा एनालिसिस) सिस्टम और अलग-अलग विभागों के काम के मूल्यांकन की व्यवस्थाओं की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने डेटा के आधार पर फैसले लेने को अच्छे शासन का अहम हिस्सा बताते हुए शिकायतों के विश्लेषण के आधार पर सिस्टम में सुधार करने के निर्देश दिए.

मीनाक्षी नटराजन एपिसोड की इनसाइड स्टोरी: तेलंगाना से आया दस्तावेज और भोपाल में पलट गया पूरा गेम

सरकार और जनता के बीच बातचीत को मजबूत बनाने का माध्यम 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था सिर्फ शिकायत दूर करने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार और जनता के बीच बातचीत को मजबूत बनाने का एक अच्छा माध्यम है. इसके जरिए नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर उनका समाधान किया जा सकेगा और प्रशासनिक जवाबदेही व साफ-सुथरे कामकाज को और मजबूत बनाया जा सकेगा.

राज्यसभा चुनाव एमपी: मीनाक्षी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं का भोपाल में उपवास, संविधान की प्रति लेकर बैठे

ये मंत्री रहे मौजूद 

इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और कौशल विकास व तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, सुशासन और अभिशरण विभाग के सचिव राहुल भगत, विशेष सचिव रजत बंसल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. सभी मंत्रियों ने हेल्पलाइन के काम, शिकायत प्रबंधन प्रणाली और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं को देखा.  
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close