विज्ञापन

Vedanta Power Plant: एक और घायल ने तोड़ा दम, 22 हुई मृतकों की संख्या; जांच करने पहुंची केंद्रीय टीम

सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. अभी 14 घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Vedanta Power Plant: एक और घायल ने तोड़ा दम, 22 हुई मृतकों की संख्या; जांच करने पहुंची केंद्रीय टीम

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. मृतक की पहचान सुब्रतो जेना (निवासी  वेस्ट बंगाल) के रूप में हुई है, जिसने मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा है. इसके अलावा शनिवार को औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े केंद्रीय जांच टीम हादसे की जांच के लिए सक्ती पहुंच गई है. दिल्ली से इंडस्ट्रियल सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. राज्य बॉयलर इंस्पेक्टर की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद अब केंद्रीय टीम विस्तृत जांच करेगी.

फिलहाल प्लांट के अंदर दो सदस्यीय एक टीम मौजूद है, जबकि दूसरी टीम के भी जल्द पहुंचने की जानकारी है. गौरतलब है कि 14 अप्रैल की दोपहर वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ था. इस घटना में अब तक 22 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 घायल मजदूरों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है.

मेंटेनेंस और सेफ्टी में गंभीर खामियां

जांच में यह भी सामने आया है कि मशीनरी की नियमित देखभाल में लापरवाही बरती गई. ऑपरेशनल सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ. प्रेशर फ्लक्चुएशन को नजरअंदाज किया गया. ये सभी कारक मिलकर एक परफेक्ट डिजास्टर तैयार कर रहे थे.

केस दर्ज, SIT जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले में Anil Agarwal (डायरेक्टर), मैनेजर देवेंद्र पटेल और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है. एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर SIT गठित की गई है, जिसकी अगुवाई एडिशनल एसपी पंकज पटेल कर रहे हैं. टीम में SDOP सुमित गुप्ता, फॉरेंसिक ऑफिसर सृष्टि सिंह और स्थानीय पुलिस अधिकारी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- वेदांता प्लांट हादसे में 20 की मौत, परिवारों के पास सिर्फ दुख और यादें, कई घरों पर रोजी-रोटी का संकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com