Chhattisgarh CM Reaction: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए बजट को ऐतिहासिक करार दिया है. बजट प्रतिक्रिया देते हुए सीएम साय ने कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है.
सीएम ने कहा कि कर्तव्य भवन में बना हुआ यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों-आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति और ‘सबका साथ, सबका विकास' को केंद्र में रखा गया है.
ये भी पढ़ें-Share Market: आम बजट के बाद शेयर बाजार का हाल, सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज हुई कितनी गिरावट?
'केंद्रीय बजट का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को मिलेगा'
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया केंंद्रीय बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इस बजट का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को मिलेगा
'केंद्रीय बजट से कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती'
सीएम ने कहा, बजट में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. एआई और आधुनिक तकनीक के जरिए कृषि उत्पादकता बढ़ाने, पशुपालन व डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने की योजना है. इससे स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
ये भी पढ़ें-Dinner With Soldiers: सुरक्षा बलों के साथ सीएम साय ने किया डिनर, जवानों को अपने हाथों से परोसा भोजन
'स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी पहल, हेल्थ सेवाओं का स्तर बेहतर होगा'
सीएम साय ने कहा, स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बजट को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बेहतर होगा और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे.
'रोजगार सृजन पर जोर, युवाओं के लिए नौकरी नए अवसर'
मुख्यमंत्री साय के मुताबिक इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है. स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे. पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलेगा. विदेश यात्रा और विदेशों में पढ़ाई भी सस्ती होगी.
ये भी पढ़ें-रफ्तार से दौड़ेगा भारत! युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार पर टैक्स पर राहत नहीं, जानें 10 बड़ी बात
ये भी पढ़ें-Movable Ramlila: 125 साल की हुई विदिशा की अनोखी रामलीला, विश्वयुद्ध-कोरोना में भी नहीं रुकी, चलते-फिरते होता है मंचन
सीएम ने बजट को सराहा, बोले-उद्योग, शिक्षा और खेल को बढ़ावा
गौरतलब है देश की आर्थिक मजबूती के लिए बजट में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, बड़े टेक्सटाइल पार्क और 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर की घोषणा की गई है. सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश से रोजगार को नई गति मिलेगी. सीएम साय ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधारों से बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे.
'कर सुधार से आम जनता को मिली राहत, छोटे करदाताओं को मदद'
केंद्रीय बजट में सरल बनाए गए आयकर प्रक्रिया पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम साय ने कहा कि बजट में छोटे करदाताओं के लिए आसान व्यवस्था की गई है. वहीं, दवाइयां, कपड़े, जूते, मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण, बायोगैस-सीएनजी सहित कई रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती किए जाने पर सीएम ने कहा कि इससे आम जनता को सीधी राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें-मां दंतेश्वरी मंदिर में आया लाखों का चढ़ावा, दानपेटी से निकले 19.44 लाख कैश और सैकड़ों अर्जियां
'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबका विश्वास' वाला बजट'
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास' की भावना को और मजबूत करता है. यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा. उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद ज्ञापित किया.
केंद्रीय बजट पर हुई बड़ी घोषणाएं के लिए पढ़ें-