विज्ञापन

Share Market: आम बजट के बाद शेयर बाजार का हाल, सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज हुई कितनी गिरावट?

रविवार को बजट भाषण से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ शुरू हुआ. 30 शेयरों वाला BSE-सेंसेक्स 13 अंक चढ़कर 82,282.82 अंक पर पहुंच गया, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुला और फिर7.90 अंक फिसलकर 25,312.75 अंक पर आ गया.

Share Market: आम बजट के बाद शेयर बाजार का हाल, सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज हुई कितनी गिरावट?
AFTER UNION BUDGET 2026 STOCK MARKET FALL

Union Budegt 2026: रविवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा बजट पेश किया गया, लेकिन केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के बाद शेयर बाजार में शुरूआती गिरावट दर्ज की गई. हालांकि थोड़ी देर बाद मार्केट फिर संभल गया. हालांकि बजट भाषण के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में सीमित उतार-चढ़ाव जरूर देखे गए हैं. 

रविवार को बजट भाषण से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ शुरू हुआ. 30 शेयरों वाला BSE-सेंसेक्स 13 अंक चढ़कर 82,282.82 अंक पर पहुंच गया, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुला और फिर 7.90 अंक फिसलकर 25,312.75 अंक पर आ गया.

सेंसेक्स में 1176 अंक की गिरावट और  418 टूट गई निफ्टी

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के बजट भाषण पूरा होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन थोड़ी ही देर बाजार संभल गया. खबर लिखे जाने के तब सेंसेक्स में 1176 अंक की गिरावट दर्ज हुई, जबकि निफ्टी 418 टूट गई. इससे पहले, सोने-चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई थी.

स्टॉक मार्केट में लगातार तीन दिनों की बढ़त पर ब्रेक लगा था

गौरतलब है बजट से पहले उम्‍मीद थी कि डिफेंस और इंफ्रा से जुड़े शेयर आज फोकस में रहने वाले हैं, क्योंकि पिछले सत्र में मार्केट में लगातार तीन दिनों की बढ़त पर ब्रेक लगा था. निफ्टी 98.25 अंक या 0.39% गिरकर 25,320.65 पर और सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36% गिरकर 82,269.78 पर बंद हुआ था.

रविवार को केंद्रीय बजट पेश होने से पहले शुक्रवार को एनएसई निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स में तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ. तब निफ्टी 50 0.05% बढ़कर 25,333 पर था और सेंसेक्स 0.14% बढ़कर 82,388.97 पर खुला था.

सोने-चांदी में आई गिरावट से मेटल शेयर भी हो गए धड़ाम 

एक ओऱ जहां बजट भाषण के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है. वहीं. सोने-चांदी में भी गिरावट से मेटल शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.. हिंदुस्तान जिंक, वेदांता और मुथूट फाइनेंस के शेयर 20 फीसदी तक टूट गए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने रविवार को नौंवा बजट संसद में पेश किया.

ये भी पढ़ें-Union Budget 2026 LIVE: बजट भाषण के बाद शेयर बाजार धड़ाम, इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं, विदेशियों को राहत; बजट में वित्त मंत्री के ऐलान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close