Friend Murder: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला आया, जहां एक दोस्त ने दोस्त की हत्या को अंजाम दिया और फिर हत्या का अपराध छुपाने के लिए उसने मृतक की लाश को गांव के पास कीचड़ से भरे डबरी में फेंक दिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब डबरी में लाश बरामद हुई. डबरी में शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकालवाया और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स
मृतक के दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया है
मामला जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के पोतका गांव का है, जहां बीती रात हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने संदेह के आधार पर मृत युवक के दोस्त को हिरासत में लिया है. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त से पूछताछ कर रही है. मृतक की शिनाख्त शीतल के रूप में हुई है, जिसकी हत्या के बाद उसकी लाश कीचड़ से भरे तालाब में फेंकने का आरोप उसके दोस्त पर लगा है.
अभी हत्या के कारणों पता नहीं लगा सकी पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक मृतक शीतल के शव को कब्जे लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उदयपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ निवासी मृतक के शव को डबरी से बाहर निकालने के लिए पुलिस को डबरी का पूरा पानी निकालना पड़ा. मृतक की हत्या अभी भी पहली बनी हुई है. संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए मृतक के दोस्त ने अभी तक मुंह नहीं खोला है. जांच कर रही पुलिस शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
ये भी पढ़ें-पेट्रोलिंग के लिए गई पुलिस पर जानलेवा हमला, टांगिया मारकर 3 आरक्षकों को किया घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
कथित दोस्त से कड़ाई से पूछताछ कर रही है पुलिस
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उदयपुर थाने के प्रभारी शिशिर कांत सिंह ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कीचड़ से भरी डबरी के अंदर लाश बरामद किया गया. उन्होंने आगे कहा कि लाश के पंचनामे के बाद पुलिस वारदात वाली जगहों से मिले साक्ष्यो के आधार पर केस की जांच कर रही है. वहीं, हिरासत में लिए गए मृतक के कथित दोस्त से भी पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है.