विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2025

Bounty Naxalite Killed: सुकमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली कोटला गंगा को मार गिराया

सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सलियों की सूचना पर सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन लांच किया था और 5 लाख रुपए के इनामी कोटला गंगा को को मार गिराने में सफलता पाई. मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने बीजीएल लॉन्चर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया.

Bounty Naxalite Killed: सुकमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली कोटला गंगा को मार गिराया
Naxalite Kotla Ganga killed in Sukma encounter

Sukma Naxalite Killed: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए एक भीषण मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था. मार गिए गए नक्सली कोटला गोंडा पर पांच लाख रुपए का इनामी था. मालूम हो, इस मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से तीन सुरक्षाकर्मी  घायल हो गए. 

सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सलियों की सूचना पर सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन लांच किया था और 5 लाख रुपए के इनामी कोटला गोंडा को को मार गिराने में सफलता पाई. मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने बीजीएल लॉन्चर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया.

ये भी पढ़ें-जिस सड़क निर्माण में गड़बड़ी दिखाने पर हुई थी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, मामले में अरेस्ट हुए 5 PWD अफसर

मुठभेड़ सुकमा-दंतेवाड़ा जिले से सटे गोगुंडा की पहाड़ी पर हुआ

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि मुठभेड़ सुकमा-दंतेवाड़ा जिले की सीमा से सटे गोगुंडा की पहाड़ी में उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर था. सोमवार को शुरू हुए अभियान में राज्य पुलिस की दोनों इकाइयां, विशेष कार्य बल, जिला रिजर्व गार्ड और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

 नक्सली का शव के साथ बरामद हुए हथियार और विस्फोटक

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान, एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान कोटला गंगा के रूप में हुई है. एरिया कमेटी मेंबर नक्सली कोटला गंगा पर 5 लाख रुपए का इनामी था. उसके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गईं.

ये भी पढ़ें-नक्सलियों के नामोनिशान भी मिटा रहे जवान, ईदेर और इंगुम जंगलों में ध्वस्त किए 4 नक्सली स्मारक

साल 2025 में अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 226 नक्सली मारे जा चुके हैं. इनमें से 208 बस्तर संभाग में मारे गए है. बस्तर संभाग में बीजापुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल, असम और बिहार से आकर ग्वालियर में रह रहे हैं 94 बांग्लादेशी? पुलिस की रडार पर आए सभी संदेही

मुठभेड़ में घायल जवानों के इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि अभियान के दौरान एक आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए. सभी घायल जवानों को उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेजा गया है, जहा उनकी हालत फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है.

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान अब भी है जारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है, इसलिए जमीनी स्तर पर तैनात बलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस समय सटीक स्थान और अन्य विवरण का खुलासा नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में उद्यमियों के लिए स्टील यूनिट लगाने का बड़ा मौका, Green Steal उत्पादन पर मिलेगा विशेष अनुदान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com