विज्ञापन

Sanjeev Shukla Raipur : रायपुर को मिला पहला पुलिस कमिश्नर, डॉ. संजीव शुक्ला बने आयुक्त, 15 IPS के तबादले

Sanjeev Shukla Raipur First Police Commissioner: रायपुर को पहली बार पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम मिला है. संजीव शुक्ला रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं. गृह विभाग ने इसके साथ 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिसमें राम गोपाल गर्ग और अभिषेक शांडिल्य की नई नियुक्तियां शामिल हैं.

Sanjeev Shukla Raipur : रायपुर को मिला पहला पुलिस कमिश्नर, डॉ. संजीव शुक्ला बने आयुक्त, 15 IPS के तबादले

Sanjeev Shukla Raipur First Police Commissioner:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी 2026 से पहली बार पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू हो रही है. राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है. इससे पहले वे बिलासपुर रेंज के आईजी के पद पर पदस्थ थे.

गृह विभाग ने जारी किया तबादला आदेश

पुलिस आयुक्त की नियुक्ति के साथ ही गृह विभाग ने 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश भी जारी कर दिया है. प्रशासनिक दृष्टि से इसे राज्य की पुलिस व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

राम गोपाल गर्ग बने बिलासपुर रेंज के आईजी

तबादला आदेश के तहत दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग को अब बिलासपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है. वे संजीव शुक्ला की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं अभिषेक शांडिल्य को दुर्ग रेंज का नया आईजी बनाया गया है. प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

छत्तीसगढ़: तबादला किए गए IPS अधिकारियों की सूची 

1. संजीव शुक्ला (IPS 2004)

वर्तमान: पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
नवीन: पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय

2. राम गोपाल (IPS 2007)

वर्तमान: पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज
नवीन: पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

3. अभिषेक शांडिल्य (IPS 2007)

वर्तमान: पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज
नवीन: पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज

4. बालाजी राव सोमावर (IPS 2007)

वर्तमान: पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय रायपुर
नवीन: पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज

5. अमित तुकाराम कामले (IPS 2009)

वर्तमान: पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर
नवीन: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय

6. लाल उमेद सिंह (IPS 2011)

वर्तमान: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर
नवीन: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर

7. शशि मोहन सिंह (IPS 2012)

वर्तमान: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर
नवीन: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़

8. दिव्यांग पटेल (IPS 2014)

वर्तमान: पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
नवीन: पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर

9. उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS 2020)

वर्तमान: सेनानी, 14वीं वाहिनी, बालोद
नवीन: पुलिस उपयुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय

10. संदीप पटेल (IPS 2020)

वर्तमान: सेनानी, 16वीं वाहिनी, नारायणपुर
नवीन: पुलिस उपयुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय 

11. मयंक गुर्जर (IPS 2020)

वर्तमान: सेनानी, 15वीं वाहिनी, दंतेवाड़ा
नवीन: पुलिस उपयुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय

12. विकास कुमार (IPS 2020)

वर्तमान: पुलिस अधीक्षक (SIIB), पुलिस मुख्यालय रायपुर
नवीन: पुलिस उपयुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय

13. राजनाला स्मृति (IPS 2020)

वर्तमान: पुलिस अधीक्षक (STF), बस्तर
नवीन: पुलिस उपयुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय

14. श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (IPS)

वर्तमान: पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर
नवीन: पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण

15. ईशु अग्रवाल (IPS 2022)

वर्तमान: नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद चौक, रायपुर
नवीन: पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय 

Sanjeev Shukla IPS: रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला कौन हैं? जानिए पूरा प्रोफाइल

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close