7 साल तक कैंसर से लड़े, अब जीती UPSC की जंग, 4 वर्षों की मेहनत से हासिल की 946वीं रैंक, ऐसी है संजय डहरिया की कहानी

Sanjay Dahria Success Story: गरीबी, IAS अधिकारी बनने का सपना और चार बार कैंसर अटैक... संजय डेहरिया की महासमुंद जिले के छोटे से गांव बेलटुकरी से निकलकर IAS अधिकारी बनने तक की यह कहानी सिर्फ संघर्ष की नहीं, बल्कि अदम्य साहस, कैंसर के खिलाफ जंग लड़ने और सपने को आखिरी सांस तक पकड़कर रखने की मिसाल है. संजय गरीबी में IAS अधिकारी बनने का सपना देखा था, लेकिन इस बीच 2012 में कैंसर के शिकार हो गए. इलाज के दौरान परिजनों पर आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई. इससे बावजूद वो UPSC परीक्षा 2025 में 946 रैंक हासिल की.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Sanjay Dahria Success Story: 7 सालों तक कैंसर से लड़ाई, अब जीती UPSC की जंग, जानिए संजय डहरिया की संघर्ष की कहानी

Sanjay Dahria Struggle Story: यूपीएससी परीक्षा 2025 का रिजल्ट (UPSC Exam 2025 Result) जारी कर दिया गया है. यूपीएससी परीक्षा में छत्तीसगढ़ के महासमुंद के संजय डेहरिया (Sanjay Dahria) ने 946 रैंक हासिल की है. संजय की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो छोटी छोटी परेशानी में डिप्रेशन में आ जाते है... संजय डेहरिया चार बार कैंसर से जंग जीतकर यूपीएससी क्लियर किया. संजय ने साबित किया कि उड़ान पंखों से नहीं, हौसलों से होती है... इतना ही नहीं बचपन में उनके घर में खाने को नहीं होता था. कई बार मां भूखी रह जाती थीं. इसके बावजूद उन्होंने इन हालातों से हार नहीं मानी और IAS अधिकारी बनने का सपना देखा और उसे साकार भी किया.

7 सालों तक कैंसर से जूझते रहे संजय डहरिया

संजय डहरिया महासमुंद जिले के बेलटुकरी के रहने वाले हैं. गांव से निकलर यूपीएसी में चयन होने तक सजंय की कहानी काफी संघर्षों, दर्दभरी और चुनौतीपूर्ण रही. यूपीएसी की तैयारी से पहले वो 7 सालों तक कैंसर की बीमारी से जूझते रहें. इस दौरान वो भगवान से ऐसे जीवन ना होने की शिकायत की. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी... जब वो कैंसर से उबरे, तब 2022 में यूपीएसी की तैयारी शुरू की.

संजय डेहरिया की महासमुंद जिले के छोटे से गांव बेलटुकरी से निकलकर IAS अधिकारी बनने तक की यह कहानी सिर्फ संघर्ष की नहीं, बल्कि अदम्य साहस, कैंसर के खिलाफ जंग लड़ने और सपने को आखिरी सांस तक पकड़कर रखने की मिसाल है.

10वीं कक्षा में देखा था IAS अधिकारी बनने का सपना

संजय 5वीं तक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई की है. हालांकि पांचवी कक्षा में उनका चयन नवोदय विद्यालय के लिए हो गया. उन्होंने नवोदय विद्यालय से 12वीं तक पढ़ाई की. बता दें कि संजय ने 10वीं कक्षा में एक आईएएस अधिकारी को देखकर आईएएस बनने का सपना देखा. हालांकि वो 2012 में कैंसर के शिकार हो गए. इलाज के दौरान पिता लखन डहरिया और माता रेशम डहरिया के लिए आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई. बेटे के लिए माता-पिता ने किसी भी तरह इलाज का खर्च उठाया.

2022 में शुरू की UPSC की तैयारी 

2012 से 2018 तक चार बार कैंसर से जंग जीती. वहीं संजय कैंसर से 2018 में उबर गए. इसके बाद उन्होंने अपना सपना साकार करने का निर्णय लिया और उन्होंने 2022 में यूपीएससी की तैयारी शुरू की.

Advertisement

4 सालों की मेहनत के बाद हासिल की सफलता

इसके लिए वो रायपुर के चौबे कॉलोनी में 100 स्क्वायर फीट के किराए से मकान लिया. वहीं नालंदा परिसर स्थित लाइब्रेरी में बैठकर  यूपीएसी की तैयारी की. हालांकि 4 सालों की मेहनत और संघर्ष के बाद संजय डहरिया को यूपीएससी में सफलता मिली.

Sanjay Dahria Success Story: 100 स्क्वायर फीट के किराए के मकान में की पढ़ाई.

संजय डहरिया बताते हैं कि बचपन में उनके घर में खाने को नहीं होता था. उनकी मां अक्सर भूखी रह जाती थी. मां चार बच्चों को खाना खिलाती, लेकिन ख़ुद भूखी होती थी.

Advertisement

संजय आगे बताते हैं कि मेडिकल ग्राउंड और रिज़र्व कैटेगरी की रैंकिंग में उन्हें आईएएस अवार्ड मिल सकता है. आईएएस तो पक्का है... बता दें कि संजय डहरिया आईएएस बनकर समाज के लिए कुछ करने के लिए संकल्पित है. 

ये भी पढ़ें: UPSC Result 2025: पिता चलाते हैं किराने की दुकान, बेटी दर्शना ने UPSC की परीक्षा में हासिल की 383वीं रैंक, दूसरे प्रयास में बनी IPS

Advertisement