विज्ञापन

वेदांता पॉवर प्लांट हादसा: मृतक परिजनों को 35-35 लाख रुपए का मुआवजा और 1 आश्रित को नौकरी देने का ऐलान

Sakti Power Plant Accident: सक्ती जिले के सिंघनतराई गांव में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर का ट्यूब अचानक फटने से हुए हादसे के बाद प्रशासन की टीम ने तुरंत बचाव और राहत कार्य शुरू किया. सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के मुताबिक प्लांट हादसे में अब तक कुल 14 मजदूरों की मौतों की पुष्टि हो चुकी है और अभी भी 6 से ज्यादा मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है. 

वेदांता पॉवर प्लांट हादसा: मृतक परिजनों को 35-35 लाख रुपए का मुआवजा और 1 आश्रित को नौकरी देने का ऐलान
VEDANTA POWER PLANT ADMINISTRATION ANNOUNCES COMPENSATION FOR DECEASED

Vedanta Power Plant Boiler Blast:  सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 पहुंच चुकी है. बॉयलर का ट्यूब फटने से हुए प्लांट में हुए बड़े हादसे में पहले 10 मजदूरों की मौत का आंकड़ा सामने आया था. लेकिन मृतकों की संख्या में लगातार तेजी आई है.  मंगलवार को हुए हादसे के बाद कुल 23 मजदूर घायल हुए थे और इलाज के दौरान ही एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि 6 मजदूरौं की हालत गंभीर थी, जिसमें से 4 मजदूर इलाज के दौरान अब तक दम तोड़ चुके हैं.

सक्ती जिले के सिंघनतराई गांव में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर का ट्यूब अचानक फटने से हुए हादसे के बाद प्रशासन की टीम ने तुरंत बचाव और राहत कार्य शुरू किया. सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के मुताबिक प्लांट हादसे में अब तक कुल 14 मजदूरों की मौतों की पुष्टि हो चुकी है और अभी भी 6 से ज्यादा मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें-ऐसे तो ढह जाएगा दिल्ली-मुंबई को जोड़ने वाला नया ब्रिज, रेत माफियाओं के अवैध खनन से लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा है पुल

मृतक परिजनों को 35-35 लाख रुपए मुआवजा और 1 आश्रित को नौकरी का ऐलान

रिपोर्ट के मुताबिक वेदांता प्रबंधन द्वारा हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए और 1 आश्रित को नौकरी का ऐलान किया है, जबकि केंद्र और राज्य सरकार ने मृतक परिजनों को 7 लाख और घायलों को 50,000 की मुआवजा देने की घोषणा मंगलवार को की  है. प्रबंधन घायलों को 15 लाख रुपए और बेहतर इलाज की घोषणा की है. हादसे के शिकार पीड़ितों को रायगढ़ और अन्य जगहों के अस्पतालों में भर्ती किया गया है. एसपी सक्ति ने बताया कि मंगलवार को देर रात तक SDRF की टीम ने बचाव-राहत कार्य जारी रखा.

बॉयलर ट्यू्ब फटने से वेदांता पॉवर प्लांट हादसे में कुल 16 मजदूरों की मौत की हुई पुष्टि

गौरतलब है वेदांता पावर प्लांट में हादसा बीते 14 अप्रैल की दोपहर 2:30 बजे हुआ. प्लांट में बॉयलर ट्यू्ब फटन से हुए ब्लास्ट के बाद मौके पर 4 मजदूरों की जान चली गई थी, जबकि 10 मजदूरों की इलाज के दौरान मौत की पुष्टि एसपी सक्ति ने की है. एसपी प्रफुल्ल ठाकर के मुताबिक अभी अस्पताल में भर्ती किए गए 21 मजदूरों का चल रहा है, जबकि अलग-अलग अस्पतालों में इलाजरत 6 मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है.

ये भी पढ़ें-Profanity Free Village: 'यहां गाली देना मना है' ग्राम पंचायत की मुहिम का बड़ा असर, बोरसर बना MP का पहला गाली मुक्त गांव

वेदांता प्लांट दुर्घटना पर टिप्पणी करते हुए पूर्व छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, यह पहली दुर्घटना नहीं है, इससे पहले कोरबा प्लांट में चिमनी निर्माण के समय दुर्घटना हुई थी, जिसमें 40 लोगों की जान गई थी. पूर्व सीएम ने कहा कि प्रशासन को जांच कमेटी गठित करनी चाहिए और हादसे के जिम्मेदारों सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

बॉयलर फटने से हुए हादसे के दौरान वेदांता प्लांट में 40-45 मजदूर कर रहे थे काम 

उल्लेखनीय है हादसे की शिकार हुई वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट के समय प्लांट में कुल 40-50 मजदूर वहां काम कर रहे थे. बॉयलर फटने से हुए धमाके के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. हादसे के शिकार हुए मजदूर खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखे गए थे. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकलकर्मी, पुलिस और प्रशासन तुरंत बचाव-राहत कार्य शुरू किया और  घायलों को तत्काल इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां घायलों को इलाज किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-"साहब, जूते के पैसे नहीं थे..." पुलिस भर्ती में चप्पल पहनकर दौड़ा युवक, SP ने तुरंत दिलाए नए जूते

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close