विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2023

Road Accident: भीषण सड़क हादसे से दहल उठा जांजगीर-चांपा, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत

Chhattisgarh News: घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकरिया झूलन गांव के पास तड़के हुई, जब पीड़ित विवाह के बाद शिवरीनारायण कस्बे से बलौदा लौट रहे थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के बलौदा गांव निवासी शुभम सोनी की शादी शनिवार की रात शिवरीनारायण कस्बे में हुई थी.

Road Accident: भीषण सड़क हादसे से दहल उठा जांजगीर-चांपा, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत
File Photo

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आकर कार सवार नवविवाहित जोड़े समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकरिया झूलन गांव के पास तड़के हुई, जब पीड़ित विवाह के बाद शिवरीनारायण कस्बे से बलौदा लौट रहे थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के बलौदा गांव निवासी शुभम सोनी की शादी शनिवार की रात शिवरीनारायण कस्बे में हुई थी.

4 लोगों की घटनास्थल पर ही हुई मौत

उन्होंने बताया कि जब दूल्हा-दुल्हन और परिवार के तीन अन्य सदस्य अपनी कार में बलौदा लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दुल्हन समेत कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में दूल्हे के पिता ओमप्रकाश सोनी भी शामिल हैं, जो कार चला रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर भेजा गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

ये भी पढ़ेंः CG News: सुकमा में 5 महिला नकस्ली समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार करेगी मदद

 हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. वहीं, पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद अब मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग गया है.

ये बी पढ़ेंः CG News: कोंडागांव में जब्त की गई 8 टन थाई मांगुर मछली, जानें कानूनी प्रक्रिया के बाद क्यों किया गया नष्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com