विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2024

छत्तीसगढ़ में 5000 पदों पर डॉक्टर और कर्मियों की होगी भर्ती, हेल्थ सेक्टर के लिए और भी कई घोषणाएं 

Chhattisgarh: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बॉन्ड वाले डॉक्टर को जल्द से जल्द अस्पताल में ज्वाइनिंग देनी होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो उनकी डिग्री निरस्त कर दी जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि अनुपस्थित रहकर पेमेंट लेने वाले डॉक्टर पर भी कार्रवाई होगी.  

छत्तीसगढ़ में 5000 पदों पर डॉक्टर और कर्मियों की होगी भर्ती, हेल्थ सेक्टर के लिए और भी कई घोषणाएं 

Recruitment of doctors and personnel: छत्तीसगढ़ में मेडिकल के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. इसके लिए अधोसंरचना के साथ मैन पावर भी बढ़ाये जा रहे हैं. डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमीं से जूझ रहे अस्पतालों में डॉक्टर्स और कर्मचारियों की भर्ती होगी। पूरे प्रदेशभर के अस्पतालों के लिए 5000 पदों पर डॉक्टर और कर्मियों की भर्ती करने की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री ने की है. 

शुक्रवार को विधानसभा सत्र में विपक्ष के कई सवालों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घोषणा की है कि प्रदेश में 5000 पदों पर डॉक्टर और चिकित्सा कर्मियों की भर्ती की जायेगी. स्वास्थ्य विभाग में सभी अटैचमेंट खत्म होंगे, जो डॉक्टर जहां पहले पदस्थ थे उन्हें वहीं भेजा जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि 24 घंटे के अंदर ढाई सौ से अधिक पद एनएचएम के माध्यम से भरे जाने के लिए आवेदन मंगाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा है कि प्रदेश के अस्पतालों में रिक्त पदों को भरे जाएंगे और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी भर्ती होगी. 

ये भी पढ़ें Baloda Bazar: अवैध रेत खनन और तस्करी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 33 हाईवा समेत करोड़ों के वाहन हुए जब्त

अब्सेंट रहकर वेतन ले रहे डॉक्टर्स पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारा फोकस है कि जिन स्वास्थ्य केन्दों  में डॉक्टर और चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी है, वहां पर जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. बॉन्ड वाले डॉक्टर को जल्द से जल्द अस्पताल में ज्वाइनिंग देनी होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो उनकी डिग्री निरस्त कर दी जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि अनुपस्थित रहकर पेमेंट लेने वाले डॉक्टर पर भी कार्रवाई होगी. 

ये भी पढ़ें Baikunthpur: मनरेगा कार्यों में हो रहे घोटाले, मजदूरों की जगह मशीनों से हो रहा काम, दर्ज हो रही फॉल्स अटेंडेंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com