विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

Rape case : दो मासूम बच्चियों के साथ आरोपी ने किया गंदा काम, पुलिस ने मामला किया दर्ज; जांच शुरू

Rape case : जशपुर से दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मासूम बच्चियों के साथ गंदा काम करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. 

Rape case : दो मासूम बच्चियों के साथ आरोपी ने किया गंदा काम, पुलिस ने मामला किया दर्ज; जांच शुरू

CG Crime News :  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पहली घटना बगीचा थाना क्षेत्र की है, जहां 50 वर्षीय अधेड़ बदमाश ने अपनी ही रिस्तेदार की डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ कि हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है. मोहल्ले में खेल रही बच्ची को शराब के नशे में रूम में ले जाकर दुष्कर्म किया. मौके से फरार हो गया. SSP जशपुर शशिमोहन सिंह ने बताया कि जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में महज डेढ़ साल की बच्ची के साथ अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका बदमाश मासूम बच्ची को रूम में ले जाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया.

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही 

आरोपी ने घर में कुएं के पास नहा रही बच्ची को उसकी मां के गोद में डालकर भाग गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उक्त घटना की शिकायत मिलते ही तत्परता से बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, दूसरी घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई है, जिसमें गांव के एक 23 वर्षीय युवक ने गांव के ही 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है.

दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया. पीड़िता के परिजनों के शिकायत के आधार पर करडेगा पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है. वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की जा चुकी है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी. 

 45 वर्षीय अधेड़ आरोपी गिरफ्तार 

मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत भरी इस घटना को अंजाम देने वाला कपिल सोनी को गिरफ्तार किया गया है. घटना से पहले आरोपी ने उसके समधी को अपने घर बुलाया. स्कूटी में पीड़ित के पिता अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ अपने समधी के घर पहुंचे, जहां दोनों समधी ने मिलकर शराब का सेवन किया, जिसके बाद पीड़ित नाबालिग के पिता बाथरूम के लिए बाहर निकल गए. इस बीच आरोपी कपिल सोनी ने नाबालिग बच्ची को गोद में लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब बच्ची रोने लगी तो उसकी मां को उसने बच्ची को दे दिया. बच्ची रोने लगी तो उसके माता पिता उसको अपने घर ले गए और फिर बच्ची को अस्पताल लेकर आए, जहां से पुलिस को सूचना देते ही बगीचा पुलिस हरकत में आई.

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना का निर्देश दिया, जिसपर बगीचा पुलिस ने आरोपी कपिल सोनी के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया. फोरेंसिक टीम को सूचना देते हुए पीड़ित बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया।बगीचा पुलिस ने आरोपी कपिल सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गौरतलब है कि पूर्व में भी आरोपी पर हत्या का मुकदमा चल चुका है जिसमें वह दो साल तक जेल में निरुद्ध रहा है।पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का है.

ये भी पढ़ें- शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन के बैकग्राउंड चेक की बढ़ी डिमांड, राजा रघुवंशी के परिवार ने भी किया था 'डिटेक्टिव गुरू' को फोन!

ये भी पढ़ें- MP में आकाशीय बिजली-आंधी का तांडव, 7 की मौत, कई घायल, कई जगह गिरे पेड़; टीनशेड भी उड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com