छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई. फिर उसका शव रेत में गाड़ दिया. पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझा लिया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें मुख्य आरोपी पार्षद है.
जानकारी के अनुसार, रायपुर के मंदिर हसोद से लापता भुवनेश्वर यादव की हत्या की हत्या की गई. हत्या के बाद आरोपियों ने युवक की लाश को महासमुंद के नानगांव में रेत में दफना दी थी, जिसे पुलिस ने खोदकर निकाल लिया. आरोप है कि शराब पीने के दौरान विवाद के बाद भुवनेश्वर की हत्या की गई थी.
22 मई से था लापता
नकटी का रहने वाला भुवनेश्वर 22 मई से लापता था, जो मोनेट कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था. घटना वाले दिन आरोपी युवक मंदिर हसौद शराब भट्ठी के पास शराब पी रहे थे, उसी समय उनका भुवनेश्वर पानी को लेकर विवाद हो गया था.
इसी दौरान युवक और निर्दलीय पार्षद गोलू रात्रे के बीच गाली-गलौज हो गई. विवाद के बाद पार्षद अपने साथियों के साथ मिलकर भुवनेश्वर को कार में बैठाकर पहले महासमुंद के महानदी किनारे ले गया, फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.
सबूत मिटाने की कोशिश की
आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की और शव रेत में दफना दिया. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस युवक की तलाश कर ही रही थी.
पड़ताल के दौरान भुवनेश्वर की आखिरी लोकेशन मंदिर हसौद के आसपास के इलाके में मिली. पुलिस को जानकारी मिली कि भुवनेश्वर गोलू रात्रे और उसके कुछ साथियों के साथ आखिरी बार शराब पीते देखा गया था, जिसके बाद से ही लापता हो गया था. फिर उन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना के बारे में बता दिया.
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: स्कूल से डेढ़ साल से गायब टीचर, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक; सिर्फ एक ही शिक्षक के भरोसे बच्चों का भविष्य