विज्ञापन

रायपुर में पिग आयरन फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन मजदूरों की मौत

रायपुर की आयरन फैक्टरी में जान गंवाने वाले दो मजदूर मध्‍य प्रदेश के डिंडोरी जिले के रहने वाले हैं, जबक‍ि एक जांजगीर-चांपा का निवासी है.

रायपुर में पिग आयरन फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम पिग आयरन बनाने वाली एक इकाई में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उरला पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत बेंद्री रोड पर स्थित थ्री डी इनोवेशन फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे. इस दौरान  एक ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से तीन मजदूरों की जान चली गई. 

पुलिस के अनुसार, बेंद्री रोड पर स्थित थ्री डी इनोवेशन फैक्टरी में  फेरो-अलॉय और पिग आयरन(कच्चा लोहा) बनाने का काम किया जाता है. ऑक्सीजन सिलेंडर ब्‍लास्‍ट की सूचना पर पुलिस की टीम तत्‍काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में  दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ द‍िया.

धमाके से टूटी फैक्टरी पर पड़ी सीमेंट की चादर.

धमाके से टूटी फैक्टरी पर पड़ी सीमेंट की चादर.

मृतकों में दो एमपी के रहने वाले 

मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले अरुण पांडे और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के रहने वाले कोमल सिंह और लाल सिंह के तौर पर हुई है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है, उनके आने के बाद बुधवार को शव का पोस्‍टमार्टम कराने के बाद पर‍िजनों को सौंप द‍िए जाएंगे. उरला पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.  जांच में जो भी लापरवाही सामने आएगी उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी . 

नोएडा के डॉक्टर से 40 लाख ठगने वाला 'चावल बाबा' कौन? ठोंग रचकर जी रहा था आलीशान जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com