विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2025

कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए तो मां को मार डाला, हमले में पत्नी घायल 

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक व्यक्ति को उसकी मां ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए तो मर्डर कर दिया.   

कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए तो मां को मार डाला, हमले में पत्नी घायल 

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक व्यक्ति को उसकी मां ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए तो उसकी हत्या कर दी है.मामला जिले के उरला थाना क्षेत्र का है. इस घटना के बाद आरोपी फरार है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. 

200 रुपये के लिए मर्डर

उरला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागेश्वर नगर का रहने वाला प्रदीप जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदना चाहता था.जो उसे 800 में मिल रहा था. प्रदीप के पास 600 रुपये मांगे थे और उसने मां से 200 रुपये की मांग की थी. जब उसकी मां ने पैसे देने से मना किया तो प्रदीप ने हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसने अपनी पत्नी रामेश्वरी पर भी हमला किया. प्रदीप ई-रिक्शा चलाता है और उसके दो बेटे और एक बेटी है.

ये भी पढ़ें 

 

बेटे ने पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद जब प्रदीप के 15 साल के बेटे ने उसे रोकने की कोशिश की तो प्रदीप मौके से भाग गया. बाद में बेटे ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी तब पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान गणेशी की मौत हो गई. उरला थाने के थानेदार बीएल चंद्राकर ने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजे उरला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागेश्वर नगर में हुई है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उसकी तलाश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें नक्सलियों ने अबूझमाड़ के जंगल में छिपा रखे थे लाखों रुपये, लैपटॉप और कई सामान, जवानों ने खोज निकाला 

ये भी पढ़ें DPO Suspend: बालोद के जिला कार्यक्रम अधिकारी सस्पेंड, इस लापरवाही पर मंत्री ने कर दी कार्रवाई  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com