विज्ञापन

Loan Fraud: लोन दिलाने के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

Loan Fraud in Raipur: प्रार्थी कृष्णा राव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी होरीलाल पंकज और जितेश कुमार चंद्राकर ने लोन दिलाने के नाम पर उससे नकद राशि और जरूरी दस्तावेज लिए. इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंकों से शिकायतकर्ता के नाम पर करीब 27 लाख 50 हजार रुपये का लोन निकालकर धोखाधड़ी की.

Loan Fraud: लोन दिलाने के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार
Zulfikar Ali

Loan Fraud in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के पंडरी थाना (Pandri Polic Station) क्षेत्र में फर्जी लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी कृष्णा राव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी होरीलाल पंकज और जितेश कुमार चंद्राकर ने लोन दिलाने के नाम पर उससे नकद राशि और जरूरी दस्तावेज लिए. इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंकों से शिकायतकर्ता के नाम पर करीब 27 लाख 50 हजार रुपये का लोन निकालकर धोखाधड़ी की.

आरोपी ने कबूला गुनाह

जांच के बाद पहले आरोपी होरीलाल पंकज को गिरफ्तार किया जा चुका था. वहीं, इस मामले का दूसरा आरोपी जितेश कुमार चंद्राकर फरार चल रहा था. जिसे आखिरकार रविवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्रार्थी के नाम पर Voltas कंपनी के दो एसी और एक मोबाइल फोन फाइनेंस कराकर उन्हें  मोबाइल दुकान में बेच दिया था.

 यह भी पढ़ें- CG News: कोरबा में अचानक टूटा राखड़ बांध, पूरे इलाके में मलबा फैलने से मचा हड़कंप, एक की मात

जांच में यह भी सामने आया कि पहले गिरफ्तार आरोपी होरीलाल पंकज अपने वाहन स्विफ्ट डिजायर (CG 04 LQ 1046) में बिना किसी वैध पद के पदनाम का दुरुपयोग करते हुए बोर्ड लगाकर खुद को पदाधिकारी के रूप में प्रस्तुत करता था, जिससे लोगों को भ्रमित कर ठगी को अंजाम दिया करता था. पुलिस ने इस धोखाधड़ी को गंभीर मानते हुए मामले में धारा 204 बीएनएस भी जोड़ दी है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित तथ्यों की पड़ताल जारी है.

 यह भी पढ़ें- Labour Protest: नोएडा के बाद छत्तीसगढ़ में भी तेज हुआ मजदूर आंदोलन, कामगारों ने एल एंड टी का प्लांट घेरा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close