विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2025

राजधानी रायपुर को 117 करोड़ की सौगात , जरवाय, हीरापुर और सरोरा चौक पर बनाए जाएंगे तीन ओवर ब्रिज

Raipur Development: शिलान्यास कार्यक्रम में अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार अटल निर्माण वर्ष मना रही है. हमारी प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाना और राजधानी को आधुनिक स्वरूप देना है. उन्होंने जीएसटी सुधारों को देश को विकसित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया.

राजधानी रायपुर को 117 करोड़ की सौगात , जरवाय, हीरापुर और सरोरा चौक पर बनाए जाएंगे तीन ओवर ब्रिज

Raipur News: राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को सोमवार को एक बड़ी सौगात विष्णुदेव साय सरकार ने दी. बीजेपी विधायक राजेश मूणत के क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने 117 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले तीन ब्रिज का शिलान्यास किया. ये ओवर पास रिंग रोड संख्या-2 के जरवाय, हीरापुर और सरोरा चौक पर बनाए जाएंगे.

शिलान्यास कार्यक्रम में अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार अटल निर्माण वर्ष मना रही है. हमारी प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाना और राजधानी को आधुनिक स्वरूप देना है. उन्होंने जीएसटी सुधारों को देश को विकसित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया.

रायपुर को राजधानी के अनुरूप किया जा रहा विकसित

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर को राजधानी के अनुरूप विकसित किया जा रहा है. विधायक राजेश मूणत ने आश्वासन दिया कि तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूरा कर आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा दी जाएगी. विधायक मोतीलाल साहू और महापौर मीनल चौबे ने भी अपने विचार रखे.

यह भी पढ़ेंः NEET की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता चित्रसेन के 22 वर्षीय बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी ! क्या दो बार फेल होना है वजह?

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, जरवाय मार्ग में बंगाली होटल के पास 23.89 करोड़, हीरापुर चौक पर 49.40 करोड़ और सरोरा चौक पर 43.76 करोड़ रुपये की लागत से ये तीन ओवर पास बनाए जाएंगे. इनके निर्माण से हीरापुर, अटारी, जरवाय, तेंदुआ, गुमा, कोटा, मोहबा बाजार समेत पूरे नगरीय क्षेत्र के 2 लाख से अधिक लोगों को यातायात में बड़ी सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ेंः भाजपा सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में 2500 गायों की मौत और 5 लाख गोवंश हुए गायब: दीपक बैज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com