विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

DGP-IGP conference : रायपुर में  DGP-IGP कॉन्फ्रेंस का आखिरी दिन आज, PM मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक 

PM Modi In Chhattisgarh: रायपुर में चल रहे DGP-IGP कॉन्फ्रेंस का आज आखिरी दिन है. PM मोदी की अध्यक्षता में  बैठक होगी. 

DGP-IGP conference : रायपुर में  DGP-IGP कॉन्फ्रेंस का आखिरी दिन आज, PM मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक 

DGP-IGP Conference Last Day: छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे DGP-IGP कॉन्फ्रेंस का आज रविवार को आखिरी दिन है. आज PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक होगी. इस मौके पर कई विषयों पर मंथन होगा. 

बता दें कि 28 नवंबर से रायपुर में ये सम्मेलन चल रहा है. जिसमें देशभर के सभी राज्यों के डीजीपी शामिल हुए हैं. तीन दिनों से पीएम मोदी खुद रायपुर में मौजूद हैं. आज इस कांफ्रेंस का तीसरा और आखिरी दिन है. जिसमें पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक  होगी. इस बैठक में विकसित भारत सुरक्षा के आयाम विषय पर मंथन होगा. इसे साथ ही आतंकवाद और नक्सलवाद के खात्मे पर हाई-लेवल समीक्षा की जाएगी. इस बैठक में साइबर क्राइम से निपटने की रणनीति पर चर्चा होगी. 

डीजीपी ने दिया प्रेजेंटेशन

ड्रग व हथियार तस्करी नेटवर्क पर अलग-अलग राज्यों ने अपने सुरक्षा मॉडल साझा किए. पुलिसिंग में नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा पर जोर, इंटेलिजेंस नेटवर्क मजबूत करने पर निर्देश दिया गया. इसके अलावा फाइनेंशियल फ्रॉड और डिजिटल क्राइम पर अलर्ट रहने का संदेश दिया गया. ड्रोन, डार्कनेट और AI खतरों पर सत्र में मंथन भी हुआ. 

ये भी पढ़ें 

 

लगातार 12 घंटे तक चला सेशन

रायपुर IIM में शनिवार को सुबह 8 बजे शुरू हुई बैठक देर शाम तक लगातार चलती रही. पहले सत्र में देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली विदेशी फंडिंग पर बात की गई. सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए अपने इनपुट और प्लान साझा किए.

ये भी पढ़ें Terminated:  अधूरे मकानों को पूरा बताना पड़ा बहुत भारी, 4 आवास मित्रों और एक रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त

ये भी पढ़ें प्लीज ऑपरेशन रोक दो, 1 महीने में सरेंडर कर देंगे... 3 राज्यों के नक्सलियों ने लेटर जारी कर लगाई गुहार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close