विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची छत्तीसगढ़, सीएम साय और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने रायपुर एयरपोर्ट पर किया स्वागत

President Draupadi Murmu reached Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंच गई हैं. वो सबसे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची छत्तीसगढ़, सीएम साय और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने रायपुर एयरपोर्ट पर किया स्वागत

President Draupadi Murmu reached Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंच गई हैं. राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगी. राज्यपाल रामेन डेका,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत किया. इसके बाद मुर्मू रायपुर एयरपोर्ट से विधानसभा के लिए रवाना हुईं. 

रायपुर एयरपोर्ट से विधानसभा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायु सेना के विमान से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचीं. एयरपोर्ट से वो सीधे विधानसभा परिसर पहुंची. राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे तक रायपुर में रहेंगी. 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह (Chhattisgarh Assembly Silver Jubilee Celebration) में शामिल होंगी. इस दौरान वो विधायकों और मंत्रियों को संबोधित भी करेंगी.

ये भी पढ़े: DC vs LSG: दिल्ली और लखनऊ के बीच मुकाबला आज, ऐसी है दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन, यहां देखें ACA स्टेडियम में खेले गए मैच के आंकड़े

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close