PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही; बेमेतरा में 32 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी

PM Awas Yojana: बेमेतरा में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर 32 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी. दो दिन में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही; बेमेतरा में 32 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी

Pradhan Mantri Awas Yojana Negligence: बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY G) (ग्रामीण) में लापरवाही उजागर होने पर भारत निवाला क्षेत्र के 32 ग्राम पंचायत सचिवों को जिला पंचायत (Bemetara Zila Panchayat Action) की तरफ से नोटिस (Show Cause Notice to Secretary) जारी किया गया है. जिला पंचायत में यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर एक साथ नोटिस जारी किए गए हों. जिला पंचायत सीईओ (Zila Panchayat CEO) ने दो दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी है. सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

Pradhan Mantri Awas Yojana: जिला पंचायत CEO का एक्शन

समीक्षा बैठक में 32 सचिव अनुपस्थित, सीईओ नाराज

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक जिला पंचायत द्वारा आयोजित की गई थी. इस महत्वपूर्ण बैठक में योजना की प्रगति, लंबित प्रकरण, जियो‑ट्रैकिंग, किस्त भुगतान और निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की जानी थी. लेकिन बिना पूर्व सूचना दिए 32 सचिव बैठक में अनुपस्थित रहे, जिस पर जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने गहरी नाराजगी जताई और सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

योजना प्रगति और लंबित मामलों पर हुई चर्चा

बैठक में आवास स्वीकृति के बाद पूर्णता, निर्माण गुणवत्ता, लाभार्थियों के चयन, जियो‑टैगिंग और भुगतान से संबंधित लंबित कार्यों की विस्तृत जांच की गई. सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिला प्रशासन शासन की समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के पालन को लेकर सख्त है, और इस संबंध में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

PM Awas Yojana: जिला पंचायत की कार्रवाई

समय सीमा और गुणवत्ता पर जिला प्रशासन की सख्ती

छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना की नियमित समीक्षा कर रही है. इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने भी निर्माण कार्यों में समय पर प्रगति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है. अधिकारियों से कहा गया है कि समय सीमा का पालन अनिवार्य किया जाए और लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराने हेतु तेज गति से कार्य किया जाए.

Advertisement

अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही माना

सीईओ ने बताया कि सभी सचिवों को बैठक की तिथि पहले से सूचित की गई थी. इसके बावजूद बिना सूचना और अनुमति के अनुपस्थित रहना प्रशासनिक लापरवाही है. इस कदम के बाद विभागीय स्तर पर कड़े रुख का संकेत मिला है.

नोटिस के बाद सचिवों में हड़कंप

एक साथ 32 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी होने से विभाग में हड़कंप मच गया है. जिला पंचायत में यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर एक साथ नोटिस जारी किए गए हों. सीईओ ने कहा कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें : PM Awas Yojana: 5 साल में 10 लाख लोगों को मिलेगी पक्की छत, MP में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 को मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; कुलदीप शर्मा बने बलौदा बाजार कलेक्टर, दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

Advertisement

यह भी पढ़ें : मार्च में छुट्टियों पर भी खुलेंगे रजिस्ट्री ऑफिस; 1 अप्रैल से बदलेगी गाइडलाइन दरें, खरीदारों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें : होली से पहले ग्वालियर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई; 6 थानों की संयुक्त छापेमारी में 300 लीटर कच्ची शराब जब्त