विज्ञापन

होली से पहले ग्वालियर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई; 6 थानों की संयुक्त छापेमारी में 300 लीटर कच्ची शराब जब्त

Gwalior Illegal Liquor Crackdown: ग्वालियर पुलिस ने होली से पहले छह थानों की संयुक्त कार्रवाई में मोहना क्षेत्र से 300 लीटर अवैध कच्ची शराब, हाथ भट्टी और उपकरण जब्त किए. आरोपी फरार.

होली से पहले ग्वालियर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई; 6 थानों की संयुक्त छापेमारी में 300 लीटर कच्ची शराब जब्त
Illegal Liquor: होली से पहले ग्वालियर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई; 6 थानों की संयुक्त छापेमारी में 300 लीटर कच्ची शराब जब्त

Police Raid Before Holi Illegal Liquor: होली (Holi 2026) पर्व से पहले ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police Operation) ने अवैध शराब (Illegal Liquor Gwalior) के कारोबार को रोकने के लिए एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया. छह थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने समन्वित अभियान चलाकर मोहना क्षेत्र के बरसाना मोहल्ला कंजर बस्ती (Raid in Mohana Kanjar Basti) में दबिश दी और अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ बड़ी मात्रा में कच्ची शराब जब्त की. कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में शामिल व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Illegal Liquor Raid: पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Illegal Liquor Raid: पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शिकायत पर बनी संयुक्त टीम, पहली जगह पर शराब नहीं मिली

ग्वालियर घाटीगांव SDOP शैलेंद्र शर्मा को सूचना मिली थी कि मोहना क्षेत्र की बरसाना मोहल्ला कंजर बस्ती में हाथ भट्टी से अवैध शराब तैयार कर बेची जा रही है. इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ASP ग्रामीण जयराज कुबेर के निर्देशन में थाना मोहना, घाटीगांव, पनिहार, आरोन, भंवरपुरा और अन्य पुलिस टीमों को संयुक्त रूप से अभियान में लगाया गया.
प्रारंभिक दबिश में पुलिस को अवैध शराब नहीं मिली, लेकिन पूछताछ के दौरान पता चला कि शराब और उपकरण पास ही मौजूद पूरन आदिवासी के खेत के समीप ददोरी के हार में छिपाकर रखे गए हैं.

Illegal Liquor Raid: खेत के पास तलाशी

Illegal Liquor Raid: खेत के पास तलाशी

खेत में मिले ड्रम, हाथ भट्टी और उपकरण

CSP मनीष यादव के अनुसार जब पुलिस टीम ददोरी क्षेत्र में पहुंची तो कोटरा की ओट में छिपाए गए चार बड़े प्लास्टिक ड्रम मिले. इनमें से दो ड्रम में शराब बनाने की हाथ भट्टी और उसके ढक्कन थे. साथ ही अन्य उपकरण भी बरामद हुए.
प्लास्टिक के ड्रमों में करीब 200 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली, जबकि हरे रंग के दूसरे ड्रम में लगभग 100 लीटर शराब पाई गई. इसके अलावा दो नीले प्लास्टिक ड्रम खाली मिले, जिनका उपयोग शराब संग्रहण के लिए किया जाता था.

Illegal Liquor Raid: इन ड्रमों में था स्टॉक

Illegal Liquor Raid: इन ड्रमों में था स्टॉक

कार्रवाई के दौरान युवक फरार, पहचान किसानों ने दी

जांच के दौरान पुलिस को एक युवक खेतों की ओर भागता हुआ दिखाई दिया. टीम ने पीछा किया लेकिन खेतों में खड़ी फसल और आसपास के भूभाग की आड़ का फायदा उठाते हुए वह जंगल की तरफ भाग निकला. पास में काम कर रहे किसानों से पूछताछ में पता चला कि भागने वाला युवक लोटन कंजर है, जो बरसाना मोहल्ला कंजर डेरा का निवासी है और लंबे समय से देशी कच्ची शराब बनाकर बेचने का काम करता है. पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

होली से पहले सख्ती, अवैध कारोबार पर नकेल

अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के समय अवैध शराब का कारोबार बढ़ जाता है, ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई अत्यंत आवश्यक मानी जा रही है. संयुक्त अभियान में मिली सफलता से पुलिस का मनोबल भी बढ़ा है और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें : Holi Special Train 2026: होली पर यात्रियों को राहत; 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; MP-CG के यात्रियों को भी फायदा

यह भी पढ़ें : MP Excise Policy 2026-27: शराब की कोई नई दुकान नहीं खुलेगी; मोहन सरकार ने आबकारी नीति में लिये ये निर्णय

यह भी पढ़ें : कूनो में दिखा दुर्लभ ‘फॉरेस्ट आउलेट'; पहली बार मिला प्रमाणित रिकॉर्ड, चीतों के आने से पहले वन विभाग में उत्साह

यह भी पढ़ें : मार्च में छुट्टियों पर भी खुलेंगे रजिस्ट्री ऑफिस; 1 अप्रैल से बदलेगी गाइडलाइन दरें, खरीदारों को मिलेगी राहत

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close