विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2025

निकाय चुनाव: नाम वापसी का आज आखिरी दिन, प्रत्याशियों को चिन्ह भी मिलेंगे, कल से प्रचार शुरू   

Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का आज आखिरी दिन है. शाम तक चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या साफ हो जाएगी. कल से धुआंधार प्रचार शुरू होगा. 

निकाय चुनाव: नाम वापसी का आज आखिरी दिन, प्रत्याशियों को चिन्ह भी मिलेंगे, कल से प्रचार शुरू   

Nikay Election 2025 Name Wapsi Date: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए आज शुक्रवार 31 जनवरी को नाम वापसी का आखिरी दिन है. आज तय हो जाएगा कि कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे. इसके बाद कल से धुंआधार प्रचार भी शुरू हो जाएगा. 

निकाय चुनाव के लिए प्रदेश में गहमागहमीं का माहौल बना हुआ है. नामांकन दाखिल होने के बाद आज 31 तारीख को नाम वापसी का आखिरी दिन है. कुछ प्रत्याशी नाम वापस ले लेंगे तो चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति का आंकड़ा साफ हो जाएगा. आज ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उसका प्रकाशन कर दिया जाएगा.

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन भी आज 31 जनवरी 2025 को ही किया जाएगा. इसके अलावा  11 फरवरी को वोटिंग, 15 फरवरी को मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी. 

राजनीतिक पार्टियां खफा हुए अपने लोगों को मनाने में जुटी हुई हैं. जो लोग निर्दलीय टिकट लेकर चुनावी मैदान में हैं उनसे भी संपर्क कर उन्हें मनाने में लगे हुए हैं. दरअसल प्रदेश में कई जगह टिकट वितरण को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता खफा हैं. निर्दलीय प्रत्याशी भी पार्टी प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ रहे हैं. ऐसे में बीजेपी हो या कांग्रेस हर कोई निर्दलीय प्रत्याशियों को मनाने में जुटा हुआ है. 

ये भी पढ़ें 52 लाख रुपए के 9 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, हार्डकोर नक्सल दंपति ने भी डाले हथियार 

इतना नामांकन हुआ था दाखिल 

बता दें कि राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए आम निर्वाचन होना है. इसके लिए 10 नगर निगमों के महापौर पद के लिए 109, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 816 अभ्यर्थियों ने , सभी नगरीय निकायों के पार्षद पद के लिए कुल 10776 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था.     

ये भी पढ़ें 102 नगर पंचायतों के लिए कांग्रेस ने इन्हें बनाया है अध्यक्ष प्रत्याशी, गीदम से रविश पर फिर भरोसा, देखें पूरी लिस्ट 

ये भी पढ़ें कांग्रेस ने प्रत्याशियों की जारी की सूची, जानें निगम और नगर पालिकाओं में किसे दिया है टिकट 

ये भी पढ़ें निकाय चुनाव: BJP ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की , देखें नाम 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com