रायपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. शासन द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू (MOU) करने की अनुमति प्रदान की गई है, जिसके तहत एनएचएम के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है, 6 लाख का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराया जाएगा.
सरकार पर नहीं आएगा कोई बोझ
जानकारी के अुनसार, NHM के कर्मचारियों को यह बीमा कवर सामान्य मृत्यु की स्थिति में प्रदान किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था के लिए राज्य सरकार या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा. साथ ही, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित समस्त सुविधाएं कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएंगी.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी समझौता बढ़ा, डामर महंगाई पर ठेकेदारों को राहत
क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल?
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि इस पहल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा.
ये भी पढ़ें...
तीजन बाई की हालत गंभीर, AIIMS रायपुर के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की विशेष निगरानी
Raipur: शराब पीते समय पानी को लेकर हुआ विवाद, पार्षद ने हत्या कर रेत में दफनाया शव