विज्ञापन
This Article is From May 29, 2026

तीजन बाई की हालत गंभीर, AIIMS रायपुर के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की विशेष निगरानी

प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत गंभीर है. उन्हें एम्स रायपुर के ICU में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. फेफड़ों और खून का संक्रमण चिंता का कारण बना हुआ है.

तीजन बाई की हालत गंभीर, AIIMS रायपुर के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की विशेष निगरानी
पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स रायपुर में इलाज जारी

Teejan Bai Health Update: प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण सम्मानित तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स रायपुर के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. उन्हें फेफड़ों में संक्रमण, खून में संक्रमण और एक्यूट किडनी इंजरी की समस्या है. लगातार गिरते ब्लड प्रेशर और संक्रमण के चलते विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. उनकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल में गहन उपचार जारी है और हर पल उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

तीजन बाई को बुधवार देर रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर एम्स रायपुर लाया गया. अस्पताल पहुंचने के समय उनकी स्थिति काफी गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें तुरंत मेडिकल आईसीयू (MICU) में भर्ती किया गया. डॉक्टरों ने तत्काल जांच शुरू कर उपचार शुरू किया.

आज के मेडिकल अपडेट के अनुसार, तीजन बाई का ब्लड प्रेशर लगातार कम बना हुआ है और शरीर में संक्रमण अब भी बना हुआ है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए क्रिटिकल केयर, पल्मोनोलॉजिस्ट और हेमेटोलॉजिस्ट समेत विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक संयुक्त टीम उनकी निगरानी कर रही है.

कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं

डॉक्टरों के अनुसार तीजन बाई को फेफड़ों में इंफेक्शन, खून में संक्रमण (सेप्सिस) और एक्यूट किडनी इंजरी की समस्या है. उनका ब्लड प्रेशर लगातार कम बना हुआ है और शरीर में संक्रमण पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाया है.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए क्रिटिकल केयर, पल्मोनोलॉजिस्ट और हेमेटोलॉजिस्ट समेत विशेषज्ञ डॉक्टरों की संयुक्त टीम इलाज कर रही है. डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

पंडवानी को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की प्रमुख पहचान हैं. उन्होंने पंडवानी कला के जरिए महाभारत की कथाओं को अपने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत कर देश-विदेश में ख्याति हासिल की है. उनकी प्रस्तुति शैली के कारण भारतीय लोक कला को वैश्विक मंच मिला.

कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

तीजन बाई को उनकी उत्कृष्ट कला के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं. उन्हें 1988 में पद्मश्री, 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

फिलहाल स्थिति स्थिर, इलाज जारी

डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन जोखिम पूरी तरह टला नहीं है. अस्पताल में लगातार निगरानी के बीच इलाज जारी है और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी; ICU में भर्ती, एम्स रायपुर में चल रहा इलाज

यह भी पढ़ें : तीन फीट लंबी पूंछ... गजब का रंग; छत्तीसगढ़ के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल मालाबार गिलहरी, देखिए तस्वीर

यह भी पढ़ें : भिंड में कुदरत का कहर; महिला समेत तीन की मौत, आंधी-तूफान और बारिश से तबाही, पेड़-दीवार गिरे

यह भी पढ़ें : गेहूं खरीदी में MP बना देश में नंबर-1, CM मोहन यादव बोले- इस बार वर्ष लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com