विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

छत्तीसगढ़ कैडर के 12 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया सरेंडर, कार्रवाई के डर से पड़ोसी राज्यों में छिप रहे नक्सली

Naxalites Surrender News: छत्तीसगढ़ के नक्सलियों ने तेलंगाना में जाकर सरेंडर किया है. आत्मसमर्पण करने वालों में 2 डिवीजनल कमिटी सदस्य (डीवीसीएम) और 4 एरिया कमिटी सदस्य  हैं.  

छत्तीसगढ़ कैडर के 12 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया सरेंडर, कार्रवाई के डर से पड़ोसी राज्यों में छिप रहे नक्सली

Naxalites Surrender: सीपीआई (माओवादी) से जुड़े 12 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर किया है. ये सभी छत्तीसगढ़ कैडर के नक्सली बताए जा रहे हैं. सभी ने गुरुवार को तेलंगाना के भद्राद्री-कोठागुडेम जिले में पुलिस के सामने सरेंडर किया. 

आत्मसमर्पण करने वालों में 2 डिवीजनल कमिटी सदस्य (डीवीसीएम) और 4 एरिया कमिटी सदस्य (एसीएम) शामिल हैं. सभी कैडर लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त थे. 

दरअसल छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई चल रही है. यहां सुरक्षाबलों के जवान, नक्सलियों के हर ठिकानों तक पहुंचकर उन पर कार्रवाई कर रहे हैं. जवानों ने एनकाउंटर में कई बड़े नक्सलियों को ढेर किया है. ऐसे में नक्सल संगठन में खलबली मची हुई है. वे इलाका छोड़कर यहां-वहां भाग रहे हैं. बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ में पुलिस के दबाव के चलते नक्सली पड़ोसी राज्यों की ओर जा रहे हैं. 

 तेलंगाना राज्य में इस साल अब तक कुल 566 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं. पूरे देश की बात करें तो साल 2025 में अब तक कुल 1260 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं. साल 2024 में ये संख्या 881 थी.

हालही में आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में मुठभेड़ के दौरान सीपीआई (माओवादी) के तीन बड़े नेता मारे गए थे. आंध्र प्रदेश और ओडिशा बॉर्डर के इलाके में विशिष्ट माओवादी विरोधी बल ग्रेहाउंड्स के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया था. उन्हें इस दौरान कुछ माओवादी नजर आए, जिनसे सरेंडर करने के लिए कहा गया था. हालांकि माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के दौरान तीन माओवादी मारे गए थे.नक्सलियों की पहचान आंध्र ओडिशा बॉर्डर (एओबी) स्पेशल जोन कमेटी के सचिव गजरला रवि उर्फ उदय, स्पेशल जोन कमेटी सदस्य अरुणा और स्पेशल जोन कमेटी एसीएम अंजू के रूप में हुई थी. 

ये भी पढ़ें कांकेर के जंगल में सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों को घेरा, भीषण गोलीबारी में एक महिला नक्सली ढेर

ये भी पढ़ें बीवी-बच्चे के साथ खुशी-खुशी ससुराल आया था शख्स, छत पर टहलते वक्त आ गई मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com