विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

बीवी-बच्चे के साथ खुशी-खुशी ससुराल आया था शख्स, छत पर टहलते वक्त आ गई मौत 

MP News: गुरुवार की रात को 8 बजे के वह घर की छत पर टहलने के लिए गया था.तभी अचानक मौत के आगोश में समां गया. इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.

बीवी-बच्चे के साथ खुशी-खुशी ससुराल आया था शख्स, छत पर टहलते वक्त आ गई मौत 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के नीमच शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव जावी में एक दुखद हादसा सामने आया है. यहां ससुराल में करंट लगने से एक दामाद की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक अपनी पत्नी को साथ लेकर खुशी-खुशी परिजनों से मिलवाने के लिए गुरुवार की शाम को सुसराल आया था. तब ये हादसा हो गया और घर में मातम पसर गया. 

इस वजह से हुई मौत 

मन्दसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील के गांव फतेपुरी का रहने वाला 30 साल का कृष्णपाल अपनी बीवी और बच्चे के साथ अपने ससुराल आया था.गुरुवार की रात 8 बजे के वह घर की छत पर टहलने के लिए गया था. तभी मकान के ऊपर से गुजर रही विद्युत हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया. जिससे वहीं झुलस कर चिपक गए. जब तक परिजन छत पर पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी. इसके बाद आनन-फ़ानन विद्युत सप्लाई बंद करवा कर युवक को जिला अस्पताल लाया गया.

यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना वाले दिन ही पति-पत्नी नीमच आए हुए थे. मृतक का एक 10 साल का बेटा भी है. 

इस घटना के बाद घर में मातम पसर गया. ससुराल पक्ष के लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मकान के ऊपर से हाई टेंशन लाइन जा रही है. इसे हटाने के लिए कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है, लेकिन मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसी के चलते आज हमारे दामाद की करंट लगने से मौत हो गई है. वहीं शुक्रवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में नीमच जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें "सोनम ने बुर्का पहन रखा था, बार-बार कार रुकवा कर ..." ड्राइवर ने किए कई खुलासे

ये भी पढ़ें 'बेवफा' सोनम के बड़े 'राज' खोलेगा ये सबूत, मेघालय पुलिस कर रही तलाश, मिल गया तो होंगे और भी खुलासे

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com