विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

शहीद की बेटी को सब इंस्पेक्टर बनाने का दिया झांसा, ठग ने हड़प लिए 5 लाख से ज्यादा रुपये

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले एक शहीद की बेटी से पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की गई है. आरोपी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ राकेश ध्रुव ने पीड़िता विद्या वर्मा को अपने विश्वास में लेकर ठगी की.

शहीद की बेटी को सब इंस्पेक्टर बनाने का दिया झांसा, ठग ने हड़प लिए 5 लाख से ज्यादा रुपये

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले शहीद की बेटी से ठगी का मामला सामने आया है और यह ठगी 5 लाख 70 हजार रुपये की हुई है. बेटी से पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की गई है. आरोपी जान-पहचान का ही है. पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

दरअसल, राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा कोरकोट्टी में 12 जुलाई 2009 को नक्सली हमले में जवान प्रकाश वर्मा शहीद हो गए थे. उनकी बेटी विद्या वर्मा ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोपी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ राकेश ध्रुव ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगने का झांसा देकर ठगी की है.

सब इंस्पेक्टर की कर रही थी तैयारी

विद्या वर्मा सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रही थी. इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद ध्रुव के संपर्क में आने के बाद उसने विद्या वर्मा को अपने विश्वास में लिया और सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख 70 हजार लिए.  उसके बाद नौकरी नहीं लगी तो विद्या ने अपने पैसे वापस मांगे. जब पैसे वापस नहीं दिए तो विद्या ने सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है.

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा

वहीं, राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले में ही रेलवे में सरकारी नौकरी (Government Job) लगाने के नाम पर एक युवक के साथ भी ठगी हो गई. पीड़ित से आरोपी ने 17 लाख रुपये की ठगी कर ली. पैसे वापस नहीं करने पर प्रार्थी गोरेलाल साहू ने आरोपी राजेश साहू के खिलाफ FIR दर्ज कराई. जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने राजेश साहू को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें- Hidma Arrested: बसवराजू की मौत के बाद ओडिशा में गिरफ्तार हुआ हिड़मा, इतने हथियार हुए बरामद

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com