विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2024

Mahakumbh : 'योगी' ने 'विष्णु' को भेजा महाकुंभ का न्योता, अब सीएम साय करेंगे ऐसा इंतजाम

Mahakumbh Invitation To CG CM Vishnu Dev Sai : महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां जारी हैं. देश-दुनिया से करोड़ों लोग महाकुंभ में पहुंचेंगे. इसीक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रयागराज के पवित्र संगम में वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है. उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को भी महाकुंभ में आमंत्रित किया है.

Mahakumbh :  'योगी' ने 'विष्णु' को भेजा महाकुंभ का न्योता, अब सीएम साय करेंगे ऐसा इंतजाम
Mahakumbh : 'योगी' ने 'विष्णु' को भेजा महाकुंभ का न्योता, अब सीएम साय करेंगे ऐसा इंतजाम

Mahakumbh Invitation To CG CM Vishnu Dev Sai : महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां जारी है. देश-दुनिया से करोड़ों लोग महाकुंभ में पहुंचेंगे. इसीक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रयागराज के पवित्र संगम में वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है. उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को भी महाकुंभ में आमंत्रित किया है.

'छत्तीसगढ़ का भी एक पंडाल लगाया जाए'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से उनका आमंत्रण लेकर उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोंड ने मुख्यमंत्री साय से सौजन्य मुलाकात की. उन्हें आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह सौंप कर उन्हें महाकुंभ में आमंत्रित किया. मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि कुंभ स्थल पर छत्तीसगढ़ का भी एक पंडाल लगाया जाए.

श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की रहेगी व्यवस्था 

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के पंडाल के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र मंत्रीद्वय को सौंपा. मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि पंडाल में छत्तीसगढ़ से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था रहेगी. मुख्यमंत्री साय ने मंत्री द्वय का छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में शामिल होना सौभाग्य का विषय है. वे पहले भी कुंभ में शामिल होते रहे हैं, लेकिन इस बार का कुंभ विशेष है. आमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने दो-दो मंत्रियों को भेजा है. हम महाकुंभ में जरूर आएंगे.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 32 मजदूरों को महाराष्ट्र में बना लिया बंधक, परिजनों ने एसपी-कलेक्टर से रो-रोकर लगाई गुहार

प्रयागराज महाकुंभ 2025 है खास

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ प्रयागराज महाकुंभ 2025 के अवसर पर महाकुंभ में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस प्रदेश की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए उत्सुक है. छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के भोजन एवं रहने-ठहरने की व्यवस्था हेतु महाकुंभ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए भूमि आरक्षित करने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी से किया है.

ये भी पढ़ें- सीहोर में कड़ाके की ठंड ! न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, फसलों पर पाला पड़ने का खतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com