Madhya Pradesh Live News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र खत्म हो गया है. बजट सत्र में कुल सत्रह बैठकें हुई. बता दें इस बार बजट सत्र में 05 विधेयक पारित कराए गए. 266 याचिकाओं की प्रस्तुति की गई. ध्यानाकर्षण के कुल 411 सूचना सदन को दी गई. स्थगन प्रस्ताव की कुल 147 सूचना सदन को दी गई. तो वहीं, शून्यकाल में कुल 61 मामलों की सूचना सदन को दी गई. सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने पर अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस सत्र में सत्तापक्ष ही विपक्ष की भूमिका में दिखा. अगले पांच सालों में हमारी सरकार मोदी की सभी गारंटी पूरी करने का आश्वासन देती है. CM ने व्यवस्था से जुड़े सभी का आभार जताया. नेता प्रतिपक्ष ने पक्ष विपक्ष के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए सभी का आभार जताया. जानकारी के लिए बता दें कि अगला विधानसभा सत्र जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित किया गया. सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई है.
सीएम विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है, जहां सीएम हाउस में एक शख्स पिस्टल लेकर सीएम के कक्ष तक पहुंच गया. इस मामले में सीएम हाउस में तैनात 3 सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है. हालांकि, विश्वस्त सूत्र इसे हाई लेवल मॉक ड्रिल बता रहे हैं, जिसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों को नहीं थी. इसके बाद भी इसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है, क्योंकि निजी वाहन में आने वाला अनजान शख्स पिस्टल लेकर पहुंचा और सुरक्षाकर्मियों ने उसकी जांच तक नहीं की. बता दें कि ये पूरा वाकिया बीते 25 फरवरी का बताया जा रहा है.
PCC चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान
मौसम की मार से परेशान हो रहे किसानों को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) सरकार वास्तव में किसानों की मदद करना चाहती है तो नियमित रूप से हो रहे सर्वे की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा किसानों से साझा भी की जाए. क्योंकि, किसानों के पुराने अनुभव यही बताते आ रहे हैं कि सरकार द्वारा घोषित सर्वे बहुत धीमा होता है. जब अंतिम रिपोर्ट सामने आती है, तब तो बहुत देर हो जाती है. मुआवजे की प्रक्रिया भी बहुत धीमी रहती है. इससे भी प्रभावित होने वाले किसानों को राहत मिलने में बहुत समय लग जाता है.
ये भी पढ़ें MP कैबिनेट निर्णय: PM ई-बस योजना में 6 शहरों के लिये 552 बसें, सिंचाई के लिये ₹10 हजार करोड़ से ज्यादा मिले
ये भी पढ़ें Crime News Panna: कॉपी चेक करने के बहाने टीचर ने बच्चियों के साथ की अश्लील हरकत, FIR दर्ज