विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2023

जशपुर : कुल्हाड़ी से की चाची की हत्या, बदले में चाचा ने ले ली जान, जमीन विवाद में खूनी संघर्ष

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने घायल रायमुनि और दीपिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रायमुनि को मृत घोषित कर दिया. घायल दीपिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जशपुर : कुल्हाड़ी से की चाची की हत्या, बदले में चाचा ने ले ली जान, जमीन विवाद में खूनी संघर्ष
जशपुर में जमीन विवाद में हत्या

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी चाची की हत्या (Murder) कर दी और चचेरी बहन को घायल कर दिया, जिसके बाद व्यक्ति के चाचा ने उस पर हमला करके उसकी हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बांगुरकेला पतराटोली गांव में आज सुबह सुखदेव मरावी ने अपनी चाची रायमुनि की हत्या कर दी तथा चचेरी बहन दीपिका को घायल कर दिया. 

घटना के बाद सुखदेव के चाचा अर्जुन मरावी ने कुल्हाड़ी मारकर सुखदेव की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज सुबह सुखदेव मरावी और उसकी पत्नी सनप्यारी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था, विवाद के बाद सुखदेव गुस्से में कुल्हाड़ी लेकर घर से बाहर निकला और अपनी चचेरी बहन दीपिका को देखकर जमीन को लेकर विवाद करने लगा. पुलिस ने बताया कि विवाद बढ़ा तो सुखदेव ने दीपिका पर हमला कर दिया, दीपिका घायल होकर वहीं गिर गई.

यह भी पढ़ें : Jashpur News : इंस्टाग्राम पर डाली लड़की की फोटो, गुस्साए प्रेमी ने किया युवक का कत्ल 

चाची पर किया कुल्हाड़ी से हमला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बहन पर हमला करने के बाद सुखदेव चाचा अर्जुन मरावी के घर में घुस गया और अपनी चाची रायमुनि मरावी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि रायमुनि गंभीर रूप से घायल हो गई, इसके बाद सुखदेव चाचा अर्जुन से भी मारपीट करने लगा और मारपीट के दौरान अर्जुन मरावी ने भतीजे सुखदेव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि इस घटना में सुखदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : ईसाई आदिवासी महासभा ने की पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग, कहा- जिला नहीं तो वोट नहीं

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती चचेरी बहन
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने घायल रायमुनि और दीपिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रायमुनि को मृत घोषित कर दिया. घायल दीपिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अर्जुन मरावी को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com