विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

PWD के ईई गिरफ्तार, काम की एवज में ठेकेदार से ले रहे थे 2 लाख रुपये की रिश्वत

पीडब्ल्यूडी के ईई को ठेकेदार से रिश्वत मांगना बहुत ज्यादा भारी पड़ गया है. एसीबी ने बड़ा एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

PWD के ईई गिरफ्तार, काम की एवज में ठेकेदार से ले रहे थे 2 लाख रुपये की रिश्वत

PWD EE Arrest: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक बड़ी खबर है. यहां दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पीडब्ल्यूडी के ईई को अरेस्ट कर लिया गया है. ये कार्रवाई शिकायत के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की है. इस कार्रवाई के होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है. 

शिकायत के बाद टीम ने की कार्रवाई

दरअसल लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार के खिलाफ रिश्वत लेने की लगातार शिकायतें मिल रही थी. इस बार एक  ठेकेदार को काम दिलाने के नाम पर निविदा के पहले 2 लाख रुपये एडवांस देने की डिमांड कर दी गई. इसकी शिकायत ठेकेदार ने एसीबी की टीम को कर दी. इसके बाद शुक्रवार को जगदलपुर शहर के साकेत कॉलोनी में स्थित कार्यपालन अभियंता के सरकारी क्वार्टर में ठेकेदार अफसर को दो लाख रुपये दे रहा था, तभी एसीबी की टीम ने दबिश देकर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ कैडर के 12 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया सरेंडर, कार्रवाई के डर से पड़ोसी राज्यों में छिप रहे नक्सली

आरोप- अक्सर परेशान करते थे EE 

दरअसल जगदलपुर के डिवीजन में ये ईई अजय कुमार तीन सालों से पोस्टेड हैं. ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि हर काम के एवज में ईई रिश्वत मांगते थे. बिना पैसों के वो काम ही नहीं करते थे. इनकी हरकतों से हम सभी परेशान थे. इसलिए शिकायत की गई. टेंडर के नाम पर दो लाख रुपये मांगा था. हर बार मांगते थे कि बड़े अधिकारी को भी देना है. आज उन पर कार्रवाई हुई ये काफी ठीक रहा. अब डिवीजन में ठीक से काम चलेगा.

ये भी पढ़ें कांकेर के जंगल में सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों को घेरा, भीषण गोलीबारी में एक महिला नक्सली ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com