विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2026

होली से पहले जागा खाद्य विभाग! मिठाई, दूध और नमकीन के 19 सैंपल लिए, 4 दुकानों को नोटिस 

नीमच में होली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई में रतनगढ़ और मोरवन क्षेत्र की 5 दुकानों/डेयरियों पर दबिश देकर मिठाई, दूध, घी और नमकीन समेत 19 नमूने लिए गए. निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर 4 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए.

होली से पहले जागा खाद्य विभाग! मिठाई, दूध और नमकीन के 19 सैंपल लिए, 4 दुकानों को नोटिस 

Holi Sweets Adulteration Check: नीमच जिले में होली से पहले मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग सक्रिय हो गया. टीम ने रतनगढ़ और मोरवन क्षेत्र की 5 दुकानों व डेयरियों पर अचानक दबिश देकर मिठाई, दूध, घी और नमकीन सहित 19 सैंपल लिए और खामियां मिलने पर 4 दुकानों को नोटिस थमाए.

कार्रवाई की शुरुआत रतनगढ़ से हुई. यहां श्री चारभुजा दूध डेयरी से दूध‑घी के नमूने, महादेव स्वीट्स से मावा बर्फी, मिल्क केक, मोतीचूर लड्डू और गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए. बालाजी टी स्टॉल से सेव, फलाहारी चिवड़ा, गठिया और बूंदी के नमूने भरे गए, जबकि होटल साईं पैलेस से पनीर, बासमती चावल, तुवर दाल, राजमा और बेसन के कुल 5 सैंपल लिए गए. अचानक जांच से बाजार में हड़कंप मच गया.

मेडिकल फिटनेस में लापरवाही, 4 को नोटिस

निरीक्षण के दौरान चार प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों के पास जरूरी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं मिले. विभाग ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी कर जवाब‑तलब किया है.

नमूने लैब भेजे, सख्त कार्रवाई की तैयारी

टीम ने बाद में मोरवन पहुंचकर नवकार किराना स्टोर का आकस्मिक निरीक्षण किया और विभिन्न दालों के 4 सैंपल लिए. इस तरह कुल 19 खाद्य नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए. सभी 19 सैंपल भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं. रिपोर्ट आने पर मिलावट या मानक उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने साफ किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com